MP Latest News : लखनादौन-रायपुर 4-लेन हाईवे से जुड़ेगा जबलपुर

MP Latest News : मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आग्रह पर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनादौन-रायपुर 4-लेन हाईवे से जबलपुर को जोड़ने की सहमति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से जबलपुर सहित संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा मिलेगी।

MP Latest News : लखनादौन-रायपुर 4-लेन हाईवे से जुड़ेगा जबलपुर

केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी ने दी सहमति, महाकौशल के विकास को लगेंगे पंख

MP Latest News : मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आग्रह पर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनादौन-रायपुर 4-लेन हाईवे से जबलपुर को जोड़ने की सहमति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से जबलपुर सहित संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा मिलेगी।

प्रस्तावित योजना के अनुसार लखनादौन-रायपुर 4-लेन हाईवे में मंडला के समीप जबलपुर को एक कनेक्टिविटी पाइंट से जोड़ा जाएगा। इससे जबलपुर और रायपुर के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

कम समय में होगी यात्रा, कारोबार बढ़ेंगे

यह कनेक्टिविटी जबलपुर के निवासियों और व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी, इससे यात्रा का समय कम होगा और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

क्षेत्र में पर्यटन को भी मिल सकेगी नई दिशा

इस परियोजना से महाकौशल क्षेत्र में पर्यटन को भी एक नई दिशा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की ओर पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय व्यवसाय और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र की समग्र अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

लोक निर्माण मंत्री ने माना केंद्रीय मंत्री का आभार

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस सौगात के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महाकौशल क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी और इससे क्षेत्रवासियों का सपना साकार होगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button