MP Khiladi Protsahan Yojana : सरकार देती है खिलाड़ियों को 50000 तक की प्रोत्साहन राशि, यहां से करें आवेदन

MP Khiladi Protsahan Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना शुरू की गई हैं। जिसके अंतर्गत सरकार श्रमिक वर्ग के परिवार के बच्चे खेल प्रतियोगिता में अगर चयन होते हैं तो सरकार ₹50000 तक की राशि प्रदान करेगी। एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से अब श्रमिक परिवारों को भी खेल मे आगे लाया जाएगा।

MP Khiladi Protsahan Yojana : सरकार देती है खिलाड़ियों को 50000 तक की प्रोत्साहन राशि, यहां से करें आवेदन

MP Khiladi Protsahan Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना शुरू की गई हैं। जिसके अंतर्गत सरकार श्रमिक वर्ग के परिवार के बच्चे खेल प्रतियोगिता में अगर चयन होते हैं तो सरकार ₹50000 तक की राशि प्रदान करेगी। एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से अब श्रमिक परिवारों को भी खेल मे आगे लाया जाएगा।

यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक है और इस खेल प्रतियोगिता मे शमिल होकर ₹50000 तक की राशि प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको योजना के विषय में पूरी जानकारी होना जरूरी हैं। यदि आपको इससे संबधित जानकारी चाहिए तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

MP Khiladi Protsahan Yojana

मध्य प्रदेश युवा कल्याण खेल विभाग के द्वारा राज्य में मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। योजना का प्रमुख मकसद राज्य में खेल को बढ़ावा देना हैं। साथ ही श्रमिक वर्ग के बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। ताकि वह अपने अंदर छिपे हुनर को लोगों के सामने प्रदर्शित कर सके।

MP Khiladi Protsahan Yojana 2024 के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का विवरण

खेल प्रतियोगिता  स्तरजिला/संभागीय/राज्य स्तर  खेल में चयनित होने पर (श्रेणी A)जिला/संभागीय/राज्य स्तर खेल में चयनित होने पर (श्रेणी B)
जिला स्तर  10,000/- रुपए5,000/-रुपए
संभाग स्तर  25,000/- रुपए15,000/- रुपए
राज्य स्तर  50,000/- रुपए30,000/- रुपए

MP Khiladi Protsahan Yojana 2024 Eligibility

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने की योग्यता का विवरण नीचे प्रस्तुत कर रहे हैं-
♦ मध्यप्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
♦ योजना का लाभ श्रमिक और उसके परिवार के लोगों को मिलेगा
♦ बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
♦ आवेदक को भवन एंव अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल मे पंजीकृत होना आवश्यक हैं।

MP Khiladi Protsahan Yojana 2024 Documents

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रकार के डॉक्यूमेंट लगेंगे जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं। आईए जानते हैं-
♦ आधार कार्ड
♦ श्रमिक कार्ड
♦ खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र
♦ खेल संस्था के माध्यम से जिला अधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र
♦ पासपोर्ट फोटो
♦ मोबाइल नंबर

MP Khiladi Protsahan Yojana 2024 Apply Process

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार की है जिसका विवरण नीचे दे रहे हैं-
♦ सबसे पहले आपको अपनी पंचायत या मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरी निकाय विभाग में आपको जाना हैं।
♦ वहां से आपको खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
♦ उसके बाद जो जानकारी आपसे मांगी जाएगी उसका विवरण देंगेl
♦ सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आवेदन के साथ अटैच करेंगे।
♦ इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म वापस वहीँ जमा करा देना है, जहां से आपने आवेदन फॉर्म लिया था।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *