MP Anganwadi Karyakarta Mandey : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर, शिवराज कैबिनेट में मानदेय बढ़ाने को मंजूरी, इतनी बढ़ जाएगी राशि

MP Anganwadi Karyakarta Mandey, MP Anganwadi Workers Salary, mp anganwadi mandey 2023, mp anganwadi news today, mp news anganwadi mandey 2022, आंगनवाड़ी न्यूज़ भोपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी mp, आंगनबाड़ी का मानदेय कब आएगा mp, आंगनवाड़ी न्यूज़ मध्य प्रदेश 2023, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ा 2023

MP Anganwadi Karyakarta Mandey : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर, शिवराज कैबिनेट में मानदेय बढ़ाने को मंजूरी, इतनी बढ़ जाएगी राशिMP Anganwadi Karyakarta Mandey : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई निर्णय लिए गए है। इसमें प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने को लेकर मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री सीखो कमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी मंत्रियों को दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 22 विकासखंडों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और 10 कालेज खोलने का निर्णय लिया गया। इनके लिए पद स्वीकृत किए गए। साथ में संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास और मां अहिल्या कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना को लेकर जानकारी दी। साथ ही बताया कि आज संविदा कर्मचारियों की महापंचायत भी आयोजित की गई है, जिसमें अनेक निर्णय लिए जाएंगे। उधर, बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 22 विकासखंडों में आइटीआइ स्थापित किए जाएंगे। ये वे विकासखंड हैं, जहां शासकीय अथवा निजी आइटीआइ नहीं हैं। 10 नए कालेज खोलने के साथ चार कालेजों में नए संकाय भी प्रारंभ किए जाएंगे।

बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय में वृद्धि के निर्णय का अनुमोदन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 13 हजार रुपये और सहायिकाओं को पांच हजार 750 रुपये मानदेय मिलेगा। सेवानिवृत्त होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक लाख 25 हजार रुपये और सहायिकाओं को एक लाख रुपये ग्रेच्‍युटी दी जाएगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button