Mohan Yadav New CM: डॉ. मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, शुक्ला और देवड़ा डिप्टी सीएम

Mohan Yadav New CM: डॉ. मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, शुक्ला और देवड़ा डिप्टी सीएम
डॉ. मोहन यादव

Mohan Yadav New CM : मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे, इसे लेकर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी गई है। नए मुख्यमंत्री होंगे डॉ. मोहन यादव। आज हुई विधायक दल की बैठक में दल का नेता चुना गया। वहीं उप मुख्यमंत्रियों का भी चयन कर लिया गया है।

इस बार भाजपा ने मुख्यमंत्री के चेहरे या मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बिना ही चुनाव लड़ा था। इसके अलावा बड़े नेताओं की रैलियों में भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम का कोई उल्लेख नहीं किया जा रहा था। इससे इस बात के पूरे आसार नजर आ रहे थे कि बहुमत मिलने पर भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री बदला जाएगा। (Mohan Yadav New CM)

Mohan Yadav New CM: डॉ. मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, शुक्ला और देवड़ा डिप्टी सीएम
Mohan Yadav New CM: डॉ. मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, शुक्ला और देवड़ा डिप्टी सीएम

विगत 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भी अब तक इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका था। यही कारण था कि मुख्यमंत्री को लेकर अब तक सब कुछ सस्पेंस ही था।मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज विधायक दल की बैठक रखी गई थी। (Mohan Yadav New CM)

इस बैठक में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। इसके साथ ही उनके नाम की घोषणा भी कर दी गई है। श्री यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वहीं शिवराज सरकार में वे उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री रह चुके हैं। (Mohan Yadav New CM)

Mohan Yadav New CM: डॉ. मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, शुक्ला और देवड़ा डिप्टी सीएम
Mohan Yadav New CM: डॉ. मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, शुक्ला और देवड़ा डिप्टी सीएम

इससे पहले आज पर्यवेक्षकों की टीम भी भोपाल आई थी। इस टीम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के. लक्ष्मण शामिल थे। इस टीम ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भी मुलाकात की थी। कहा यह भी जा रहा है कि स्वयं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ही श्री यादव के नाम का प्रस्ताव बैठक में रखा था। (Mohan Yadav New CM)

शुक्ला और देवड़ा होंगे उप मुख्यमंत्री (Mohan Yadav New CM)

मुख्यमंत्री के साथ ही बैठक में उप मुख्यमंत्रियों का भी चयन कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। (Mohan Yadav New CM)

यह नाम थे सीएम की दौड़ में (Mohan Yadav New CM)

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मध्यप्रदेश में कई नाम चर्चा में थे। इनमें प्रह्लाद पटेल, नरेंद्रसिंह तोमर, वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय प्रमुख रूप से शामिल हैं। बीजेपी ने डॉ. यादव का नाम सामने लाकर सभी को एक बार फिर चौका दिया है। (Mohan Yadav New CM)

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News