Manujlika In Metro : चलती मेट्रो में लड़की के अंदर आ गई ‘मंजुलिका’ की आत्मा! देखकर भागने लगे लोग
Manujlika In Metro: The soul of 'Manjulika' came inside the girl in the moving metro! people started running after seeing
Manujlika In Metro : सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो पोस्ट होते है। उन्हीं में कुछ ऐसे वीडियो होते है जो रातों रात वायरल हो जाते है। कुछ लोग ऐसे होते है जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। ताजा मामला दिल्ली मेट्रो में सामने आया है। यहां पर मेट्रो में एक लड़की के अंदर ‘भूल भुलैया’ की ‘मंजुलिका’ की आत्मा आ जाती है। इसके बाद वह मेट्रो में बैठे हुए लोगों को डरा रही है।
सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो में मेट्रो के अंदर लड़की फिल्म ‘भूल भुलैया’ की मंजुलिका का रूप धारण कर के सफर कर रहे लोगों को डरा रही है।
वीडियो को देखकर एक मिनट के लिए आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते है कि फिल्म ‘भूल भुलैया’ की ‘मंजुलिका’ बनी यह लड़की चिल्ला-चिल्ला कर लोगों के मन में डर पैदा कर रही है।
- ये भी पढ़ें: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के चंद मिनट के टीजर में ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखे Salman Khan, देखे वीडियो
वीडियो में देख सकते है लड़की को देखकर लोग डर के मारे अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर भाग रहे हैं। वीडियो में कोई डरा सहमा नजर आ रहा है। वहीं मेट्रो के अंदर एक लड़का कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था। इसी बीच ‘मंजुलिका’ बनी इस लड़की उसे धक्का देती है। लड़की को देखकर वह लड़का वहां से भाग खड़ा होता है।
- ये भी पढ़ें: kajol pregnant: 48 की उम्र में तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई काजोल! वीडियो देखकर फैंस पूछ रहे अजीबो-गरीब सवाल
फ़िल्म ‘भूल भुलैया’ फिल्म वाली ‘मंजुलिका’ के गेटअप में मेट्रो में दिखी युवती।
– वीडियो नोएडा सेक्टर 148 के मेट्रो स्टेशन का है। @vidya_balan @TheAaryanKartik 🙊 pic.twitter.com/pVoSCV075J
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) January 24, 2023
- ये भी पढ़ें: Pathaan HD Movie Download: रिलीज से पहले ही Pagalworld-Filmyzilla ने लीक की Shah Rukh Khan की पठान?
ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो Manujlika In Metro
इस वीडियो को शुभंकर मिश्रा ने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है। वायरल हो रहा यह वीडियो नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का बताया जा रहा है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- ये भी पढ़ें: Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Photos: एक दूजे के हुए अथिया शेट्टी-केएल राहुल, शादी की तस्वीरें हुई वायरल
वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि लड़की इस दौरान अजीबोगरीब हरकतें भी कर रही है। हालांकि, मेट्रो के अधिकारी उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।