Majedar Jokes: पठान- मैंने आपकी दुकान से मुर्गी दाना खरीदा था, दुकानदार- तो क्या हुआ…..

Majedar Jokes: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Majedar Jokes)

Funny Jokes in Hindi : पत्नी- चलो ना जी आज कोई डरावनी फिल्म देखते है। पति ने कुछ ऐसा बोला जिसको पढ़कर... हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप

पठान- मैंने आपकी दुकान से मुर्गी दाना खरीदा था।
दुकानदार- तो क्या हुआ, कुछ खराबी है क्या?
पठान- हाँ, एक महीना हो गया उसे खेत में बोये हुए,
अभी तक मुर्गी नहीं उगी।

जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ,
तब तुम कार तेज़ नहीं चला रहे थे?
कार चालक- साहब,
मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।
जज- ओह, छोड़ दो इस मासूम को,
ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज़ नहीं चला सकता।

दादी और पोता आपस में बात करते हुए…
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है।
देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है
और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है…

एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया,
बनिया लड़की- जब पिताजी सो जाएगें, तो मै गली मे सिक्का फेंकुंगी,
आवाज सुनकर तुरन्त अन्दर आ जाना,
लेकिन लड़का सिक्का फेंकनें के एक घन्टे बाद आया,
लड़की- इतनी देर क्यो लगा दी,
लड़का- वो मै सिक्का ढुँड रहा था,
लड़की- अरे पागल वो तो धागा बाँधकर फेका था, वापस खिच लिया

गांव में आधार कार्ड बन रहा था।
कम्प्यूटर ऑपरेटर ने एक महिला से पूछा-
तुम्हारे घरवाले का क्या नाम है? ये कॉलम भरना है।
महिला बोली—- हमारे यहाँ घरवाले का नाम नही लिया जाता ।
ऑपरेटर- कुछ हिंट दो मैं भर देता हूँ ।
महिला बोली — 3 गंजी 3 गंजी ।
ऑपरेटर चकरा गया ।
तभी बगल में खड़ा एक लड़का बोला-” छगनजी ”

मजेदार चुटकुले/फनी जोक्‍स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News