Loo Se Bachav : बैतूल। इन दिनों भीषण गर्मी का दौर प्रदेश ही नहीं, देश भर में चल रहा है। लू से कई लोगों की मौत की खबर भी आ रही है। भीषण गर्म मौसम को देखते हुए लोगों को लू लगने की आशंका काफी बढ़ गई है।
कई लोग ऐसे हैं जो भीषण गर्मी के बावजूद घर में नहीं रह सकते। वहीं अधिकांश लोगों को यह पता नहीं कि लू से कैसे बचा सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को लू से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ज्यादा समय तक घर में रहने एवं अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
जरुरी काम होने पर ही निकले
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल डॉ. रविकांत उइके ने बताया कि आमजन अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, अनावश्यक बाहर न निकलें।
- Read Also : English Teacher Video : अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया इस शख्स ने, खतरनाक अंग्रेजी सुनकर दंग रह जाएंगे आप
खाली पेट न जाएं घर से बाहर
घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, खाली पेट घर से बाहर न जाएं, इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी जरूर पीयें।
देशी घरेलू उपाय बेहद कारगर (Loo Se Bachav)
लू से बचाव के लिए देशी घरेलू उपाय आम का पना, नींबू का पानी एवं प्याज के रस का उपयोग करें। बाहर निकलते समय सूती कपड़े से चेहरा और सिर ढंककर रखें तथा पानी साथ में जरूर रखें। पहनने के लिए सूती कपड़ों का अधिक उपयोग करें।
यह है लू लगने के लक्षण (Loo Se Bachav)
अगर लू के लक्षण नजर आए तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करके उचित उपचार कराएं। लू लगने के लक्षण मितली आना, गला सूखना तथा बुखार का प्रकोप होना है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठन्डे वातावरण से गरम या गरम वातावरण से ठण्डे में अचानक न जाने की सलाह दी गई है। ऐसा करने से भी लू लग सकती है।
- Read Also : AC Installed in Temple : एमपी के छतरपुर में मंदिरों में देवताओं के लिए एयर-कूलिंग सिस्टम किया गया स्थापित
बैतूल में इतना रहा तापमान (Loo Se Bachav)
इधर बैतूल में नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी कहर बरपा रही है। आज दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है।
दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो गई है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे रात में भी राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी से लोग हलाकान हो रहे हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे http://betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें http://betulupdate.com