
Latest Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Viral Jokes)
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- Also Read: Latest Jokes : मौसम ने ली अंगड़ाई और निकाल ली अपनी रजाई, कोलड्रिंक से हुई लड़ाई, पढ़ेंं मजेदार जोक्स

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Latest Jokes)
पति प्रवचन सुनकर घर आया और पत्नी को गोद में उठा लिया…
पत्नी- क्या गुरुजी ने रोमांस करने के लिए कहा है?
पति- नहीं रे पगली, उन्होंने तो कहा है…
अपने दुख खुद उठाओ।
एक आदमी अपने ससुराल गया…
सास ने सात दिन तक उसे…
पालक का साग खिलाया…
फिर आठवें दिन सास ने पूछा- बेटा क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो।
मैं खुद चर आऊंगा….
मोनू- सर एक सवाल मुझे बार-बार परेशान कर रहा है।
सर- कौन सा सवाल है बेटा
मोनू- पहले बताइए आप मारेंगे नहीं।
सर- अरे नहीं बेटा
मोनू- सर छोटी abcd बड़ी ABCD से कितने साल छोटी है?
और फिर बस उसे मुर्गा बनना पड़ा।
पत्नी- अजी सुनते हो ?
ऊपर से वह बैग उतार देना! मेरा हाथ कुछ छोटा पड़ रहा है।
पति- तो जुबान से ट्राई कर ले।
फिर हुई पति की जोरदार पिटाई…
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇