Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप

By
On:
Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप
Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप

Lakshadweep Trip: देशभर में कई हिस्‍से ऐसे है, जहां के नजारे बहुत ही अद्भुत अनुभव का एहसास कराते हैं। घूमने का शौक रखने वाले अक्‍सर अपने पसंद की जगहों पर जाते है, लेकिन लक्षद्वीप इस समय काफी ज्‍यादा चर्चा में बना हुआ है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप (Lakshadweep) की यात्रा की है और सभी देशवासियों को लक्षद्वीप (Lakshadweep) घूमने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर लोग लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए इसकी सुंदरता और स्वच्छता की खूब तारीफ कर रहे हैं।

कई लोग घूमने के लिए लक्षद्वीप जाने की सोच रहे हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्‍लान कर रहे है तो आपको पता होना चाहिए कि आखिर लक्षद्वीप कैसे जाएं और यहां किस सीजन में जाना बेहतर रहता है? तो आइए जानते है लक्षद्वीप जाने के लिए कितना खर्चा होगा।

Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप
Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप

क्यों इतना खास है लक्षद्वीप? (Lakshadweep Trip)

अगर आप भी अपने दोस्तों या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको लक्षद्वीप ट्रिप (Lakshadweep Trip Plan) से जुड़ी सारी जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अगर आप समुद्र तटों पर जाकर वहां की खूबसूरत वादियों में इन्जॉय करना चाहते हैं तो आपके लिए लक्षद्वीप ट्रिप पर जाना शानदार रहेगा। चलिए जानते हैं कि लक्षद्वीप कैसे पहुंच सकते हैं।

लक्षद्वीप बेहद सुंदर जगह है। चारों तरफ समुद्री तट और साफ-स्वच्छ पानी। इस द्वीप में आप वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर सकते हैं और समुद्र किनारे सन बाथ ले सकते हैं। लक्षद्वीप में आप स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते हैं। यहां स्वच्छ समुद्र तट पर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक कर सकते हैं। हालांकि यह भी सच है कि लक्षद्वीप घूमने के लिए आपको कम से कम एक हफ्ते का वक्त चाहिए ताकि आप आराम से यहां का आनंद ले सकें। यहां कई द्वीप है जो टूरिस्टों को पसंद आते हैं।

Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप
Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप

ये है लक्षद्वीप की खूबसूरत जगहें (Lakshadweep Trip)

लक्षद्वीप जाकर आप शांत और स्वच्छ समुद्र तट पर मॉर्निंग या इवनिंग वॉक को इन्जॉय कर सकते हैं। यहां आप सन बाथ का मजा लें सकते हैं। यहां की खूबसूरत नजारे आपके टूर को यादगार बना देगा। इसके साथ ही लक्षद्वीप कई एडवेंचर एक्टिविटिज के लिए भी जाना जाता है। यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, सहित कई तरह के एडवेंचर्स का मजा उठा सकते हैं।

Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप
Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप

लक्षद्वीप कैसे जाएं? (Lakshadweep Trip)

यदि आप हवाई सफर के जरिये लक्षद्वीप जाना चाहते हैं,तो आपको कोच्चि के अगत्ती एयरपोर्ट के लिए फ्लाईट टिकट बुक करना होगा। यह कोच्चि से लक्षद्वीप द्वीप जाने का एकमात्र एयरपोर्ट है। अगत्ती द्वीप पहुंचने के बाद आप यहां से नाव या हेलीकॉप्टर के जरिये अन्य द्वीपों की यात्रा आसानी से कर सकते हैं। लक्षद्वीप (Lakshdweep Island) के लिए कई एयरलाइन कंपनियां डायरेक्ट फ्लाईट प्रोवाइड कर रही है। अगर दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकट किराये की बात करें तो यह मात्र 10 हजार (वन-साईड) से शुरू है।

अगर आप प्लानिंग करके एक महीने पहले लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर लें तो आपको ज्यादा सस्ता पड़ेगा। इतना ही नहीं, फ्लाइट टिकट बुक करते समय अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके पेमेंट करने पर आपको डिस्काउंट ऑफर भी मिल सकता है। वहीं, अगर लक्षद्वीप टूर पैकेज के कुल बजट की बात करें तो यह ट्रैवल को छोड़कर 25,000 से 30,000 (प्रति व्यक्ति) में हो सकता है। हालांकि, ये बजट कम या ज्यादा हो सकता है।

वैसे तो सालभर किसी भी सीजन में आप लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं लेकिन लक्षद्वीप टूर के लिए सर्दी का मौसम (अक्टूबर से मार्च) सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं, ग्रमियों में भी यहां मौसम सुहावना रहता है जिसकी वजह से आप लक्षद्वीप में घूमने लायक सभी जगहों पर आसानी सी जा सकते हैं।

Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप
Lakshadweep Trip: लक्षद्वीप घूमने में आएगा इतना खर्चा, जानिए कहां-कहां घूम सकते है आप

इतने दिन का बनाएं टूर प्लान (Lakshadweep Trip)

लक्षद्वीप के द्वीपों में अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय द्वीप, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप टूरिस्ट को बेहद पसंद आते हैं। आप यहां जाकर समुद्र की ताजी हवा और प्रकृति की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं। अगर आपको अच्छे से लक्षद्वीप घूमना है तो कम से कम 4 या 5 दिन के टूर का प्लान बनाना चाहिए। बजट फ्रेंडली लक्षद्वीप टूर पैकेज के लिए आप ट्रैवल एजेंट की भी मदद ले सकते हैं।

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

 

For Feedback - feedback@example.com

Related News