
Lakshadweep: भारत में कई ऐसी बड़ी-बड़ी जगह है जहां पर लोग घूमना पसंद करते है, जैसे कि आइलैंड घूमने की बात आती है तो आपके दिमाग में शायद अंडमान एंड निकोबार का ध्यान आता ही है क्योंकि आपके हिसाब से देश में द्वीप वाले स्थानों में ये एक ही जगह मशहूर है। अगर आप भी आने वाले दिनों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पीएम मोदी ने एक और जगह बेहद खास बना दी है। हम बात कर रहे हैं लक्षद्वीप (Lakshadweep) की, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं है, लेकिन फिर भी लोग इसके बारे में कम जानते हैं।
लक्षद्वीप (Lakshadweep) घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है और यहां का नजारा एकदम टू कॉपी मालदीव जैसा लगता है। आप खुद पीएम मोदी जी की तस्वीरों में देख सकते हैं। यहां दौरा करने का मकसद उनका यही था कि लोग इस जगह की खूबसूरती से भी परिचित हो जाए। बता दें, मोदी जी ने यहां अगाती, बंगाराम और कावारत्ती के स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। अगर आप लक्षद्वीप की इन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं यहां से जुड़ी कुछ जानकरी।

लक्षद्वीप घूमने का खर्च
लक्षद्वीप घूमने के लिए आपको कम से कम अपनी जेब में 30 से 40 हजार रुपए रखने होंगे। इससे भी कम में आप अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं, लेकिन वो आपके दिन, पैकेज और करने वाली एक्टिविटीज पर निर्भर करता है।
लक्षद्वीप कैसे पहुंचे
समुद्री जहाज: समुद्री जहाज से यात्रा के लिए पहले आपको कोच्चि बंदरगाह जाना पड़ेगा, फिर यहां से आपको लक्षद्वीप के लिए कई जहाज मिल जाएंगे जो आपको पहुंचा देंगे। बता दें, कोच्चि से लक्षद्वीलक्षद्वीप जाने में 15 से 20 घंटे वक्त लगता है। हवाई जहाज से लक्षद्वीप जाने के लिए आपको अग्गति एयरपोर्ट पर उतरना होगा। इसके अलावा आप कोच्चि एयरपोर्ट पर भी जा सकते हैं। वहां से समुद्री जहाज की मदद से आप लक्षद्वीप जा सकते हैं।
लक्षद्वीप में है ये कुछ खास जगह (Lakshadweep)

अगाती द्वीप
अगत्ती द्वीप 7.6 किमी लंबा द्वीप है। यह भारत के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में मूंगा एटोल पर स्थित है जिसे अगत्ती एटोल कहा जाता है। अगत्ती लक्षद्वीप द्वीपों में से एक है जो पर्यटकों के लिए खुला हुआ है। हालांकि, टूरिस्ट को केवल कुछ प्रतिबंधों के तहत ही इस द्वीप पर जाने की अनुमति है। द्वीप में प्रवेश के लिए आपको लक्षद्वीप प्रशासन से एंट्री परमिट लेनी पड़ेगी। बता दें, एंट्री के लिए कोई फीस नहीं है और आप यहां एक दिन में आराम से घूम सकते हैं।

बंगाराम द्वीप
बंगाराम भारत के लक्षद्वीप द्वीप समूह में एक एटोल है। यहां पहुंचना बेहद आसान है, पास के अगत्ती द्वीप पर अगत्ती हवाई अड्डा चालू होने और कोच्चि से नियमित कमर्शियल फ्लाइट शुरू होने के बाद पर्यटक यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां रिजॉर्ट भी हैं, जहां आपको कॉटेज की सुविधा काफी मिल जाएगी।

कदमत द्वीप
कदमत द्वीप को आम तौर पर इलायची द्वीप के नाम से जाना जाता है। इसकी लंबाई केवल 9।3 किलोमीटर है। द्वीप पर एकमात्र बसा हुआ गांव कदमत है, जिसे पर्यटक सबसे ज्यादा एक्सप्लोर करते हैं। वहीं द्वीप पर मछली पालन यहां की आर्थिक गतिविधि बना हुआ है। आप यहां आकर घूमने-फिरने के साथ-साथ गांव के लोगों से घुल मिल भी सकते हैं। यही नहीं, यहां का मुख्य आकर्षक कायाकिंग, स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग भी है।

कावारत्ती द्वीप
लक्षद्वीप में घूमने लायक जगहों में से कावारत्ती द्वीप सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लक्षद्वीप की राजधानी एक और द्वीप है जो अपने समुद्री नजारों और सफेद रेत वाले समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। कावारत्ती कोच्चि के तट से 360 किमी दूर स्थित है। इसमें कोई हवाई टर्मिनल नहीं है और अगत्ती द्वीप यहां का पास का हवाई टर्मिनल है।
देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇