Lakhpati Didi Yojana: वित्त मंत्री का बड़ा तोहफा, करोड़ों महिलाओं को बनाएंगी लखपति, जानिए क्या है स्कीम
Lakhpati Didi Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया। उन्होंने बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं की, लेकिन महिलाओं को एक खास तोहफा जरुर दिया। उन्होंने अपने भाषण में महिलाओं को लेकर जरूरी घोषणा की। साथ ही वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि रोजगार को लेकर भी वह नए-नए अवसर लाएंगे। (Lakhpati Didi Yojana)
उन्होंने ‘लखपति दीदी’ का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ‘लखपति दीदी’ (Lakhpati Didi Yojana) को बढ़ावा दे रही है। अब तक 1 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनी है और अब 3 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का निर्णय लिया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि ‘लखपति दीदी’ स्कीम से 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिला। इसके साथ ही आंगनवाडी को अपग्रेड करने के साथ-साथ आशा वर्कर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने का भी ऐलान किया।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना। सरकार उनकी सहायता कर महिलाओं को प्रोत्साहित भी कर रही है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए पीएम मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाकर उन्हें लखपति बनाना है।
महिलाओं के तिरासी लाख स्व-सहायता समूह सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता से ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में बदलाव ला रहे हैं। इनकी सफलता से उत्साहित होकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी स्कीम का लक्ष्य 1 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का ऐलान कर दिया। इस योजना में सरकार महिलाओं को उद्योग करने के लिए 1 लाख रुपये तक की राशि देती है। (Lakhpati Didi Yojana)
इस योजना में महिलाओं को सिखाते हैं काम (Lakhpati Didi Yojana)
लखपति दीदी स्कीम से जुड़ी महिलाओं को कई तरह के काम भी सिखाएं जाते हैं जिससे वह अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकें। इनकी उन्नति के लिए उनकी रुचि अनुसार उन्हें काम की ट्रेनिंग दी जाती है। महिलाओं को कई तरह के कार्यों जैसे- प्लंबिंग, एलईडी बल्ब की मरम्मत, ड्रोन चलाना या उनकी मरम्मत इसके अलावा और भी काम होते हैं जो कि सिखाएं जाते हैं। जिससे वह आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला पाती हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇