Ladli Bahana Yojana 3000: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत ₹1000 से तो शुरुआत की जा रही है। इसमें निरंतर इंक्रीमेंट लगाए जाएंगे और इसे ₹3000 महीने तक ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार 10 जून को लाडली बहना योजना के तहत पहली बार महिलाओं को ₹1000 उनके खाते में ट्रांसफर की। इस अवसर पर जबलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कमलनाथ को जवाब: Ladli Bahana Yojana 3000
उल्लेखनीय है कि जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की घोषणा की तो इसके जवाब में कांग्रेस पार्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा इसी योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की घोषणा कर दी गई थी। इसके कारण माना जा रहा था कि लाडली बहना योजना का इंपैक्ट कम हो जाएगा और सरकार को इसका लाभ नहीं मिलेगा परंतु आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी योजना के तहत ₹3000 प्रतिमाह देने की घोषणा कर दी।
सीएम शिवराज सिंह की बड़ी बातें
– लाड़ली बहना योजना का पैसा बढ़ेगा।
– बहनों के लिए अब पंच सरपंच के लिए आरक्षण करुंगा।
– बहनों के लिए रजिस्ट्री शुल्क सस्ता कर दूंगा।
– कांग्रेस के लोग झूठे आरोप लगाते है, कमलनाथ ने मेरी योजना बंद कर दी थी।
– लाड़ली बहना योजना चलाई ताकि गरीब बहनें लाभान्वित हों।
– जल्दी 600 रुपए वाली पेंशन एक हज़ार रु. की जाएगी।
– अब आगे लाड़ली बहना सेना बनाऊंगा।
– लाड़ली बहना सेना सरकार की योजना को लोगों तक पहुंचाएगी।