Kheti News : MSP पर सोयाबीन बेचने 1289 किसानों ने ही किया पंजीयन

Kheti News : बैतूल। सोयाबीन की उपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जानी है। इसकी मांग तो लंबे समय से हो रही है, लेकिन खरीदी की घोषणा के बाद किसानों ने उतना उत्साह नहीं दिखाया। किसानों के पंजीयन शुरू हुए तो बैतूल जिले में अभी तक बहुत कम किसानों ने उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है। आगामी 25 अक्टूबर से खरीदी प्रारंभ हो जाएगी।

Kheti News : MSP पर सोयाबीन बेचने 1289 किसानों ने ही किया पंजीयन

Kheti News : बैतूल। सोयाबीन की उपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जानी है। इसकी मांग तो लंबे समय से हो रही है, लेकिन खरीदी की घोषणा के बाद किसानों ने उतना उत्साह नहीं दिखाया। किसानों के पंजीयन शुरू हुए तो बैतूल जिले में अभी तक बहुत कम किसानों ने उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है। आगामी 25 अक्टूबर से खरीदी प्रारंभ हो जाएगी।

सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अभी उपज बेचने के लिए किसानों के पंजीयन करवाए जा रहे हैं। बैतूल में 1289 किसानों ने उपज बेचने के लिए अभी तक पंजीयन किया है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन बेचने के लिए किसानों ने बिल्कुल भी रूचि नहीं दिखाई है।

बताया जा रहा है कि 25 अक्टूबर से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी प्रारंभ होगी। 31 दिसंबर तक खरीदी कार्य किया जाएगा। 20 अक्टूबर से किसान उपज बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। हालांकि अभी खरीदी केन्द्रों की संख्या तय नहीं हुई है। जल्द ही खरीदी केन्द्रों को भी चिन्हित किया जाएगा। जिस क्षेत्र में किसानों ने अधिक संख्या में पंजीयन किए है, उस क्षेत्र में प्राथमिकता से खरीदी केन्द्र बनाया जाएगा।

सोयाबीन के 4892 रुपए मिलेंगे दाम

शासन ने सोयाबीन की उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला लिया और सोयाबीन के दाम 4892 रुपए प्रति क्विंटल तय किए हैं। सोयाबीन की समर्थन मूल्य में खरीदी करने का फैसला तो लिया, लेकिन दाम कम होने से किसान खुश नहीं हैं।

किसान मांग रहे सोयाबीन के इतने दाम

किसानों का कहना है कि 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सोयाबीन की उपज ली जाएं। किसानों ने प्रदर्शन कर इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था। हालांकि सरकार ने समर्थन मूल्य की राशि तय की है। संभवतः सरकार का मानना है कि उस राशि के मुकाबले मंडी में सोयाबीन के किसानों को कम दाम मिल रहे हैं। जबकि समर्थन मूल्य अधिक है। इसके बावजूद भी बहुत कम किसान उपज बेचने के लिए पंजीयन किया है।

धान बेचने के लिए इतने किसानों का पंजीयन

इधर धान की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। धान की खरीदी को लेकर किसानों का पंजीयन जारी है। अब तक 7836 किसानों ने पंजीयन किया है। धान बेचने के लिए किसानों ने इस बार बड़ी संख्या में पंजीयन किया है।

धान की खरीदी कब से प्रारंभ होगी। इस संबंध में धान की खरीदी की तिथि तय नहीं की है। जल्द ही तिथि तय होने की संभावना बनी है। अभी किसानों ने धान की थ्रेसिंग नहीं की है। धान की उपज आने में अभी और कुछ दिनों का समय लग सकता है।

अभी तक नहीं हुए खरीदी के केंद्र तय

इस बारे में बैतूल के जिला आपूर्ति अधिकारी केके टेकाम का कहना है कि 25 अक्टूर से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। उपज बेचने के लिए 1289 किसानों ने पंजीयन किया है। अभी खरीदी केन्द्र तय नहीं हुए है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *