Kartik Poornima 2023 : निकलेगी चुनरी पदयात्रा, भक्त निलय डागा मां ताप्ती को चढ़ाएंगे 111 मीटर लंबी चुनरी

Kartik Poornima 2023: Chunari Padyatra will take place, devotees will offer 111 meter long Chunari to Nilay Daga Maa Tapti.

Kartik Poornima 2023 : निकलेगी चुनरी पदयात्रा, भक्त निलय डागा मां ताप्ती को चढ़ाएंगे 111 मीटर लंबी चुनरी
Kartik Poornima 2023 : निकलेगी चुनरी पदयात्रा, भक्त निलय डागा मां ताप्ती को चढ़ाएंगे 111 मीटर लंबी चुनरी

Kartik Poornima 2023 : बैतूल। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Poornima 2023) के अवसर पर 27 नवम्बर सोमवार को सूर्य पुत्री जीवनदायिनी मां ताप्ती की चुनरी पदयात्रा बैतूल से खेड़ी ताप्ती घाट तक निकाली जाएगी। वहां मां ताप्ती को 111 मीटर की चुनरी चढ़ाई जाएगी। ताप्ती भक्त निलय डागा व उनकी धर्मपत्नी दीपाली डागा के नेतृत्व में यह चुनरी पदयात्रा निकाली जाएगी। चुनरी पदयात्रा के माध्यम से जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदा से बचाने और जिले की खुशहाली की मन्नत मांगी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली पदयात्रा में ताप्ती भक्त निलय डागा के साथ उनकी धर्मपत्नी दीपाली निलय डागा भी ताप्ती घाट तक हजारों श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा करती हैं। उनकी इसी आस्था और मनोबल को देखते हुए हजारों की संख्या में महिलाओं ने भी ताप्ती तक पदयात्रा करना शुरू कर दिया है।

पदयात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए श्री डागा ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा यात्रा से प्रेरित होकर वे बैतूल जिले में लगातार सातवें वर्ष यात्रा कर रहे हैं। वे यह यात्रा जिले में खुशहाली के लिए कर रहे। उन्होंने कहा कि विगत 7 वर्षों से यात्रा किसी भी तरह के राजनीति उद्देश्य से नहीं बल्कि विशुद्घ धार्मिक भावना से निकाली जा रही है। (Kartik Poornima 2023)

शामिल होने किया जा रहा आमंत्रित (Kartik Poornima 2023)

यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। गांव-गांव में कार्ड बांटने के साथ ही एनाउंस भी कराया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से सपरिवार यात्रा में शामिल होने की अपील की। खेड़ी घाट में ताप्ती मैया को चुनरी चढ़ाने के बाद भंडारा प्रसादी का वितरण होगा। (Kartik Poornima 2023)

प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होगी शुरूआत (Kartik Poornima 2023)

चुनरी यात्रा कोठीबाजार लल्ली चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू होगी। यहां से थाना चौक, टिकारी अखाड़ा चौक, कारगिल चौक, सदर, दनोरा, भडूस, महदगांव, डहरगांव, खेड़ी सांवलीगढ़ होते हुए दोपहर 2 बजे ताप्ती घाट पहुंचेगी। (Kartik Poornima 2023)

दस हजार लोगों की भोजन प्रसादी (Kartik Poornima 2023)

खेड़ी ताप्ती घाट पर 10 हजार लोगों की भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है। पद यात्रा में तो हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं के शामिल होने की संभावना है ही, साथ ही कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण भी बड़ी संख्या में श्रद्घालु ताप्ती घाट पर पहुंचेंगे। श्री डागा ने बताया कि सभी श्रद्घालुओं को भोजन प्रसादी वितरित करवाई जाएगी। (Kartik Poornima 2023)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles