Jokes in Hindi : डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, सोनू- पहले तो बहुत रोया…….

Jokes in Hindi: Doctor- One kidney has failed, Mirchi- At first I cried a lot...

Jokes in Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Jokes in Hindi)

पत्नी- अजी सुनते हो?
उपर से वह बैग उतार देना!
मेरा हाथ कुछ छोटा पड़ रहा है..
पति- तो जबान से try कर ले….
पति ICU में है….

गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में
किससे बात कर रहे हो?
बॉयफ्रेंड- बहन है।
गर्लफ्रेंड- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?
बॉयफ्रेंड- तेरी है इसलिए।

डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया,
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए
कि कितने नंबर से फेल हुई है…?
सकते में डॉक्टर

लड़की – मैं तुम्हारे लिए आग पे चल सकती हूं।
नदी में कूद सकती हूं।
लड़का – लव यू जानू।
क्या तुम मुझे अभी मिलने आ सकती हो?
लड़की – पागल हो क्या इतनी धूप में।

बेटा (फोन पर) – मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां – वह बेटा, बधाई हो… लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा – नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *