JEE Advanced 2024 Admit Card | जारी हुआ जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा

जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in से जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2024 Admit Card | भारत सहित दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस परीक्षा का आयोजन 26 मई, 2024 (रविवार) को किया जाएगा। आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

जो भी विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में शामिल होना चाहते है वह ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in से जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां गौरतलब है कि इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन आईआईटी मद्रास द्वारा किया जाएगा। आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड 2024 एडमिट कार्ड का लिंक 16 मई, 2024 को सुबह 10 बजे वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।

JEE Advanced 2024 Admit Card: यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?

नीचे लिखे 5 स्टेप्स के जरिए स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड जारी कर सकते हैं-

  • 1- जेईई एडवांस्ड 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • 2- वेबसाइट के होमपेज पर Important Announcements सेक्शन में सबसे ऊपर JEE Advanced 2024 Admit Card Link मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  • 3- एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ समेत अन्य जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
  • 4- JEE Advanced Login पेज खुल जाएगा। वहां आईआईटी जेईई हॉल टिकट 2024 मिल जाएगा।
  • 5- जेईई एडवांस्ड 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। उस पर दर्ज सभी डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लें। उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *