
ITR Filing 2023-2024 : नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने में जोरदार वृद्धि दर्ज की है। जिसके परिणामस्वरूप आकलन वर्ष 2023-2024 के लिए 31 दिसंबर 2023 तक दाखिल किए गए 8.18 करोड़ आईटीआर का एक नया रिकॉर्ड बन गया है। जबकि 31 दिसंबर 2022 तक 7.51 करोड़ आईटीआर ही दाखिल किए गए थे।
यह आकलन वर्ष 2022-23 के लिए दाखिल किए गए कुल आईटीआर से 9 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि के दौरान दाखिल की गई ऑडिट रिपोर्टों और अन्य फॉर्मों की कुल संख्या 1.60 करोड़ है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1.43 करोड़ ऑडिट रिपोर्ट और फॉर्म दाखिल किए गए थे। (ITR Filing 2023-2024)
- यह भी पढ़ें : OTT Release 2024 : बड़े पर्दे पर बवाल मचाने आ रही ये फिल्में, जनवरी 2024 में देंगी दस्तक, इस दिन होगी रिलीज
यह भी देखा गया है कि बड़ी संख्या में करदाताओं ने अपने वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) और करदाता सूचना सारांश (टीआईएस) को देखकर बड़ी बारीकी से अपने समस्त वित्तीय लेन-देन के डेटा की तुलना की। (ITR Filing 2023-2024)
करदाताओं द्वारा अनुपालन को और आसान बनाने के लिए सभी आईटीआर के डेटा का एक बड़ा हिस्सा वेतन, ब्याज, लाभांश, व्यक्तिगत जानकारी, टीडीएस संबंधी जानकारी सहित कर भुगतान, अगले कर वर्ष में डाले गए नुकसान, मैट के क्रेडिट, इत्यादि से संबंधित डेटा से पहले ही भरा हुआ था। (ITR Filing 2023-2024)
- यह भी पढ़ें : OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: OnePlus के 5G फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से हैं लैस
विभाग की सुविधाओं से मिला लाभ (ITR Filing 2023-2024)
इस सुविधा का व्यापक रूप से उपयोग किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आईटीआर को आसानी से और काफी तेजी से दाखिल किया जा सका। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान ओएलटीएएस भुगतान प्रणाली के स्थान पर एक डिजिटल ई-पे टैक्स भुगतान प्लेटफॉर्म ‘टिन 2.0Ó को ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूरी तरह से कार्यात्मक बना दिया गया था। (ITR Filing 2023-2024)
- यह भी पढ़ें : Betul Latest News : कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों से कहा- इलेक्शन मोड से बाहर निकलें, 15 दिन में चाहिए रिजल्ट
टिन 2.0 प्लेटफॉर्म से काम आसान (ITR Filing 2023-2024)
इससे करों के ई-भुगतान के लिए इंटरनेट बैंकिंग, एनईएफटी/आरटीजीएस, ओटीसी, डेबिट कार्ड, पेमेंट गेटवे और यूपीआई जैसे उपयोगकर्ता-अनुकूल विकल्प संभव हो गए। (ITR Filing 2023-2024)
- यह भी पढ़ें : Tendupatta Sangrahan Dar 2024 : एमपी में तेंदूपत्ता संग्रहण की दर में इजाफा, श्रमिकों की बल्ले-बल्ले, आदेश जारी
टिन 2.0 प्लेटफॉर्म ने करदाताओं को वास्तविक समय पर कर जमा करने में सक्षम बनाया है जिससे आईटीआर दाखिल करना आसान और काफी तेज हो गया है। (ITR Filing 2023-2024)
- यह भी पढ़ें : Interesting GK Quiz: ऐसा कौन सा प्राणी है जिसके शरीर के अंदर 3 दिल और 9 दिमाग होते हैं?
विभाग ने इस तरह किया प्रोत्साहित (ITR Filing 2023-2024)
करदाताओं को अपने आईटीआर और फॉर्म जल्दी दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लक्षित ई-मेल, एसएमएस और अन्य रचनात्मक अभियानों के माध्यम से 103.5 करोड़ से भी अधिक संचार सुनिश्चित किया गया। (ITR Filing 2023-2024)
- यह भी पढ़ें : National Transit Pass System : अब एक ही टीपी पर देश भर में हो सकेगा लकड़ी, बांस और वनोपज का परिवहन
इस तरह के ठोस प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आए और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31.12.2023 तक 9त्न अधिक आईटीआर दाखिल किए गए। (ITR Filing 2023-2024)
हेल्पडेस्क टीम भी रही सक्रिय (ITR Filing 2023-2024)
ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क टीम ने वर्ष के दौरान 31.12.2023 तक करदाताओं के लगभग 27.37 लाख प्रश्नों का निपटारा किया, और पीक या व्यस्ततम फाइलिंग अवधि के दौरान करदाताओं की सक्रिय रूप से सहायता की। (ITR Filing 2023-2024)
- यह भी पढ़ें : Optical Illusion : अगर आप खुद को समझते है बुद्धिमान तो 15 सेकंड में खोजे तस्वीर में छिपे 10 अंतर
हेल्पडेस्क टीम की ओर से करदाताओं को आने वाली (इनबाउंड) कॉल, बाहर जाने वाली (आउटबाउंड) कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स और सह-ब्राउजिंग सत्रों के माध्यम से सहायता प्रदान की गई। (ITR Filing 2023-2024)
- यह भी पढ़ें : New Moter Vehical Act: नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में थमे सैकड़ों बसों और ट्रकों के पहिए, यात्री परेशान
हेल्पडेस्क टीम ने ऑनलाइन रिस्पांस मैनेजमेंट (ओआरएम) के माध्यम से विभाग के ‘एक्स (ट्विटर)’ हैंडल पर प्राप्त प्रश्नों का निपटारा करके भी सहायता प्रदान की जिसके तहत संबंधित करदाताओं/हितधारकों से सक्रिय रूप से संपर्क किया गया और लगभग वास्तविक समय पर विभिन्न मुद्दों को सुलझाने में उनकी सहायता की गई। (ITR Filing 2023-2024)
- यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Sankat : पुलिस की सुरक्षा में गंतव्य तक पहुंचेंगे पेट्रोल और डीजल के टैंकर
तीस दिनों के भीतर करें सत्यापित (ITR Filing 2023-2024)
आईटी विभाग ने करदाताओं से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रतिकूल कार्रवाई से बचने के लिए आईटीआर दाखिल करने के 30 दिनों के भीतर अपने असत्यापित आईटीआर, यदि कोई हो, को सत्यापित करें। (ITR Filing 2023-2024)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com