▪️ निखिल सोनी, आठनेर
आठनेर नगर निकाय चुनाव में इस बार नवरात्रि पर्व आचार संहिता के प्रोटोकॉल में मनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को नगर के पंडित द्वारिकादास महाविद्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें एसडीएम कैलाशचंद्र परते, तहसीलदार व रिटर्निंग ऑफिसर लाविणा घांघरे, थाना प्रभारी अजय सोनी मौजूद रहे। बैठक में नगर के सभी दुर्गा उत्सव समिति के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद थे।
एसडीएम श्री परते ने कहा कि नवरात्रि पर्व नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता में होगा। जिसको लेकर प्रशासन के दिए गए निर्देशों का आवश्यक रुप से पालन करना होगा। तहसीलदार एवं नगर परिषद प्रशासक लाविणा घांघरे ने कहा कि शांति और सद्भावना से नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी के सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
पुलिस ग्राउंड में दशहरा पर्व मनाए जाने को लेकर भी आगामी 30 सितंबर के बाद आवश्यक बैठक आयोजित करने की बात प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई। बैठक में मंदिर समिति से भीमराव वागद्रे, रामदयाल जितपूरे, आलोक मुलिक, पिंटू शिंदे, राजेश अवस्थी, विजय गायकवाड़, निखिल सोनी, प्रकाश आवठे, मनीष प्रजापति, प्रवीण साहू व दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह घायल
आठनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिसनूर-मुलताई-आठनेर मार्ग पर शुक्रवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटर साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया है। जनपद सदस्य शरद प्रफुल्ल ठाकरे ने बताया कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे अन्य लोगों की सहायता से सीएससी आठनेर उपचार हेतु भिजवा दिया गया है।
शुक्रवार शाम में हुई इस घटना की जानकारी देते हुए बताया गया है कि उक्त मोटर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन के द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई। बिजली विभाग सब स्टेशन के सामने हुए हादसे में उक्त घायल युवक का नाम एवं ग्राम का पता नहीं चल पाया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उक्त घायल युवक को उपचार हेतु पास स्थित आठनेर सीएचसी में भिजवाया गया है।