IAS Success Story: मजदूर परिवार का बेटा बना Collector, करना चाहता था MBBS

IAS Success Story: मजदूर परिवार का बेटा बना Collector, करना चाहता था MBBS
IAS Success Story: मजदूर परिवार का बेटा बना Collector, करना चाहता था MBBS

IAS Success Story: UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास करने के लिए आप अमीन है या गरीब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यदि आपके पास वह दृढ़ संकल्प है कि आप कड़ी मेहनत कर आईएएस अधिकारी बन सकते है तो वाकई आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और आप जो हासिल करना चाहते है वो आपको मिल जाएंगा।

ऐसी ही एक कहानी है महाराष्ट्र के रहने वाले आईएएस विजय अमृता कुलंगे (IAS Vijay Amruta Kulange) की। जो वर्तमान में ओडिशा के गंजम जिले के कलेक्टर हैं। उन्होंने पहले प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एग्जाम क्लियर करने के लिए कई सारी मुश्किलों का सामना किया और सरकारी अफसर बन गए। आइए जानते है आईएएस बनने का कैसा रहा विजय अमृता कुलंगे (IAS Vijay Amruta Kulange) का सफर…..

IAS Success Story: मजदूर परिवार का बेटा बना Collector, करना चाहता था MBBS
IAS Success Story: मजदूर परिवार का बेटा बना Collector, करना चाहता था MBBS

विजय अमृत कुलंगे का परिचय (IAS Success Story)

विजय अमृत कुलंगे मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनका जन्म अहमदनगर जिले के रालेगण गांव में हुआ था। परिवार में उनके पिता दर्जी का काम व उनकी मां खेतों में मजदूरी किया करती थी। इस वजह से परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था।

एमबीबीएस करने की थी इच्छा (IAS Success Story)

विजय की एमबीबीएस डिग्री हासिल करने की इच्छा थी। इसके लिए उन्होंने कक्षा 12वीं तक साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई की, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वह एमबीबीएस में दाखिला नहीं ले सके। एमबीबीएस न करने के बाद उन्होंने डिप्लोमा इन एजुकेशन में दाखिला लिया, जिसके बाद वह शिक्षक बन गए। उन्होंने कुछ समय तक एक स्कूल में प्राइमरी टीचर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।

IAS Success Story: मजदूर परिवार का बेटा बना Collector, करना चाहता था MBBS
IAS Success Story: मजदूर परिवार का बेटा बना Collector, करना चाहता था MBBS

सेल्स टैक्स में की नौकरी (IAS Success Story)

विजय ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा देना शुरू किया। हालांकि, अपने शुरुआत के दो प्रयासों में वह फेल हो गए। लेकिन, यहां भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी को जारी रखा, जिसके बाद वह सेल्स टैक्स अधिकारी बन गए। वहीं, उन्होंने दूसरी परीक्षा देकर तहसीलदार का पद भी हासिल कर लिया था।

ऐसा रहा विजय का यूपएससी का सफर (IAS Success Story)

विजय जब सैल्स टैक्स अधिकारी की नौकरी कर रहे थे, तब एक IAS अधिकारी ने उन्हें UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का सुझाव दिया। जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी करने का निर्णय लिया। इसके बाद कुलंगे ने यूपीएससी की परीक्षा दी और पास हुए। परीक्षा में 176वीं रैंक के बाद उन्हें 2013 में ओडिशा कैडर में नियुक्त किया गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles