how to make Noodles Video: हद है यार..! जिस नूडल्‍स को बड़ा स्‍वाद लेकर खाते हैं, वो बनता हैं ऐसे, वीडियो देख लोगों ने कर ली तौबा…

how to make Noodles Video: हद है यार..! जिस नूडल्‍स को बड़ा स्‍वाद लेकर खाते हैं, वो बनता हैं ऐसे, वीडियो देख लोगों ने कर ली तौबा...

how to make Noodles Video: आज के समय में फास्ट फूड सबसे ज्‍यादा कंज्‍यूम किया जाता है। समय की कमी और खाने में टेस्‍टी होने के कारण लोग इसे खाना पसंद करते है। लेकिन क्या आपको पता है, चाइनीस हक्का नूडल्स कैसे बनता है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि स्ट्रीट स्टॉल पर मिलने वाला नूडल्स किस तरह बनाया जाता है। वीडियो को देखने के बाद अधिकांश लोगों का मन भर गया और वह सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि अब इसे कभी नहीं खाएंगे।

क्या है वीडियो में (how to make Noodles Video)

वीडियो को पीएफसी क्लब के संस्थापक चिराग बडजात्या ने शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे मैदे से नूडल्स तैयार किया जा रहा है। सबसे पहले आटा बनाने के लिए मैदे को मिक्सर में डाला जाता है। इसके बाद आटे को रोल आउट किया जाता है और छोटे-छोटे धागों की तरह काटा जाता है। इस पूरे काम के दौरान किसी भी कर्मचारी ने हाथ और पैर में कोई दस्ताने तो नहीं पहने।

इसके बाद जब नूडल्स को उबाला जाता है, तो उस पर बोरा डाल दिया जाता है। फिर नूडल्स को जमीन पर फेंका जाता है। इसके बाद कुछ लोग नूडल्स को पन्नों में पैक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नूडल्स तैयार करते समय कहीं भी स्वच्छता का ध्यान रखा गया है ऐसा नजर नहीं आता। बस इस बात पर लोगों ने काफी ज्यादा नेगेटिव बातें लिखी है, कई लोगों ने तो नूडल्स खाने से भी तौबा कर ली है।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर आते ही यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया। वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कई बड़े मीडिया हाउस भी इसे कवर कर चुके है। वीडियो में नूडल्‍स बनाने का तरीका देख लोगों में नाराजगी है और वे नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button