◾पंडित मधुसूदन जोशी
25 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
25 March 2024 Ka Rashifal : आज 25 मार्च 2024 का राशिफल (25 March 2024 Ka Rashifal)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए घूमने फिरने जाने के लिए रहेगा। आप उसमें वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अपनी मेहनत जारी रखें। परिवार के सदस्यों में आप किसी बंटवारे को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आप दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लें। आपको दी गई सलाह कार्यक्षेत्र में खूब काम आएगी, जिससे आपके वाहवाई होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों से उनकी छवि और निखरेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।
2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर भाग दौड़ करेंगे तभी वह पूरे हो सकेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया, तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आपको अपने परिजन से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपका कोई सहयोगी आपकी बात का बुरा मान सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी को साझेदारी ना बनाएं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गहरा लाल है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई संतान से संबंधित काम लंबे समय से अटक रहा था तो उसके पूरे होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप किसी से धन उधार लें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करें नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आप कोई बड़ा काम साझेदारी में कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आपके बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप अपने आलस्य के कारण कुछ कामों में ढील दे सकते हैं। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी बचत की योजना में भी धन लगा सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – सफेद है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के बाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। इसलिए आप अपने आस-पास हो रहे वाद विवादों को अनदेखा न करें। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर कोई गलत आरोप लगा सकता है, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से दूर कर पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ऑरेंज है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामलों में बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवहार के कारण लोगों के बुरे बन सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग किसी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें। आपका अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के कामों में कुछ समस्याएं आएंगी जिन्हें आप दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पार्टनरशिप में आप किसी काम को ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में हर किसी की सलाह पर अमल न करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सुनहरा है। (25 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Optical illusions : इस तस्वीर में 60 की भीड़ में से 90 तो केवल तेज़ दिमाग वाले ही ढूंढ पाएंगे……
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके पिताजी आपको कोई आवश्यक सूचना सुना सकते हैं। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं की शिक्षा देंगे। अध्ययन व अध्यात्म की कार्यों की ओर आप अग्रसर रहेंगे। आपको अपनी पढ़ाई के साथ-साथ बाकी कामों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसे लेकर आपको परेशानी होगी। भाई व बहनों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी दिख रही है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – चॉकलेटी है। (25 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Betul Murder Mystery : नए प्रेमी से मिलने जुलने लगी तो पुराने ने उतार दिया मौत के घाट, महिला की हत्या का खुलासा
9 धनु राशि :- आज के दिन आपके लिए परिवार में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं जो आपको परेशान करेंगी। बिजनेस में भी आपको कोई नुकसान होने से बड़ा झटका लग सकता है, जिस कारण आपका किसी से भी बातचीत करने का मन नहीं करेगा। आप अपने जीवनसाथी से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने के लिए उनकी सूची बनाकर आगे बढ़ें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गोल्डन है। (25 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Satyanarayan Vrat Katha : पूर्णिमा पर खासतौर से सुनी जाती है सत्यनारायण व्रत कथा; यहाँ देखें महत्व, विधि और लाभ
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकालने के लिए आपको वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे तो वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीला है। (25 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Penumbral Lunar Eclipse : उप छाया चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना कल, भारत में रहेगी यह स्थिति
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आप अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोलें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर शंका बनी हुई है तो आप उसे दूर करके ही आगे बढ़ें। आपकी संतान पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स में भी दाखिला ले सकती है। आपको अपने आस-पास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। कोई बिजनेस डील आज फाइनल होते-होते रह सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – रॉयल ब्ल्यू है। (25 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Holi Aur Fag Geet : यहां आज भी फाग गीतों पर नाचते-झूमते मनाई जाती है होली, जमकर उड़ता है रंग-गुलाल, देखें वीडियो…
12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के सलाह मश्वरे से किसी बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी नए वाहन, दुकान, मकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लेमन है। (25 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें: Loksabha Chunav 2024 : एफएसटी टीम ने पकड़े सोने-चांदी के 26 लाख के जेवर, कार में हो रही थी गोवंश तस्करी
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇