17 March 2024 Ka Rashifal : कारोबार में होगा जमकर मुनाफा, मिलेगी बड़ी खुशखबरी, स्वास्थ्य पर रखें ध्यान

17 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

◾पंडित मधुसूदन जोशी

17 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंडित मधुसूदन जोशी
पंडित मधुसूदन जोशी

17 March 2024 Ka Rashifal : आज 17 मार्च 2024 का राशिफल (17 March 2024 Ka Rashifal)

1 मेष राशि- आज के दिन इस राशि वालों की नई तकनीक की समझ प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाए रखने में मदद करेगी। किसी बीमार रिश्तेदार से मिलने हॉस्पिटल जायेंगे। काफी लंबे समय से बकाया रुपया आज आप वसूल कर लेंगे। अपने प्रेम को मजबूत करने के लिए आज आपको आवश्यक शक्ति मिलेगी। स्वस्थ रहने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। आज आप भौतिकवादी जरूरतों की तरफ आकर्षित होने से अपने आपको रोक नहीं पाएंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।

2 वृष राशि- आज के दिन इस राशि वालों की लेखन क्षमता आपके संबंधित क्षेत्र में मनोवांछित सफलता दिलाएगी। आप अपनी भावनाओं को अपने परिवार के सदस्यों तक प्रभावी ढंग से बताने में सक्षम होंगे। प्राचीन वस्तुओं और आभूषणों में निवेश से धन लाभ होगा और वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा। आज आप बहुत प्यारी प्रेम यात्रा का आनंद लेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हैं यह आपका एक अच्छा गुण है। आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – फिरोजी है।

3 मिथुन राशि- आज के दिन इस राशि वाले सहकर्मियों की ओर से कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति ना होने से निराश होंगे। व्यर्थ की बातों में खुद को उलझाने से माता-पिता तनाव में रहेंगे। अनावश्यक ऋण लेने से बचें क्योंकि इससे आप पर अनावश्यक दबाव पड़ेगा। आपका लव पार्टनर आपके सपनों में आयेगा। पहली बार मेडिटेशन करने से आपका दिमाग कई विचारों में घूमेगा एकाग्रता नहीं रहेगी। आपमें कुछ करने की इच्छा तो रहेगी, लेकिन किसी सहयोग की कमी के कारण ऐसा करना आपके लिए मुश्किल होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मैजेंटा है।

4 कर्क राशि- आज के दिन इस राशि वाले व्यवसाय का विस्तार करने के लिए अपने व्यावसायिक कौशल और विशेषज्ञता का उपयोग करेंगे। आज आप किसी बीमार रिश्तेदार की आर्थिक या शारीरिक मदद करेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए आप संपत्ति गिरवी रखने की योजना बना सकते हैं। आज आप किसी की सुंदरता की तरफ आकर्षित होंगे। आज किसी प्रकार की सर्जरी न करायें आपके लिए शुभ दिन नहीं है। अतीत से छुटकारा पाने के लिए आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हल्का पीला है।

5 सिंह राशि- आज के दिन इस राशि वाले अपने करियर को पूरी तरह से बदलने का प्रयास न करें नहीं तो सफलता मिलने में परेशानी आएगी। रिश्तेदारों के साथ एक छोटी यात्रा परिवार सहित करेंगे प्रसन्नता मिलेगी। ज्यादा रिटर्न के लिए आपको ज्यादा रिस्क लेना पड़ेगा यह धन कमाने का गुप्त मंत्र है। दोपहर बाद आज अपने लव पार्टनर के साथ आनंद से घूमेंगे। किसी भी समस्या से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं। छोटी-छोटी बातों को अनावश्यक महत्व देने से बचें।

6 कन्या राशि- आज का दिन इस राशि वाले एक प्रशिक्षण लेंगे जो आपको कहीं भी, कभी भी सकारात्मक परिणाम देने में मदद करेगा। आज आप महंगे आभूषण या घरेलू उपकरण खरीदेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आज आप कोई योजना बनाएंगे। आप एक सुंदर उपहार देकर अपने लव पार्टनर को खुश कर देंगे। लंबी दूरी की यात्रा करते समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। कुछ लोग कमर के दर्द से परेशान रहेंगे डॉक्टर की सलाह ले। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लेमन है।

7 तुला राशि- आज के दिन इस राशि वाले कार्यस्थल पर आपस में कंपटीशन होने से अपनी छुपी हुई प्रतिभा का प्रयोग करेंगे। परिवार के सदस्य आपके जीवन में विशेष स्थान रखेंगे। धन आगमन से आप अपने सभी खर्चो को मैनेज कर लेंगे। प्रेमी-प्रेमिका पारिवारिक भावनाओं का अत्यधिक ख्याल रखेंगे। वजन कम करने की कोशिश में आप सभी प्रकार की चीनी और तले हुए स्नैक्स से दूरी बनाए रखें। रोमांच और जोखिम भरे जीवन का सामना करने के लिए खुद को तैयार करें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (17 March 2024 Ka Rashifal)

8 वृश्चिक राशि- आज के दिन इस राशि वाले सभी कार्य दोपहर बाद ही शुरू करेंगे। व्यवसाय में आज ग्राहकों की भीड़ रहने से धन लाभ होगा। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने से आपके नए संबंध बनेंगे। आय और व्यय संतुलित रहने की संभावना है। दूसरों को खुश रखने की आदत के कारण आपकी ओर कोई आकर्षित होगा। आज आप अपने तनाव को कम करें नहीं तो रात भर सो नहीं पाएंगे। कुछ लोग मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से पीड़ित होंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है। (17 March 2024 Ka Rashifal)

9 धनु राशि- आज के दिन इस राशि वाले अपने कार्यस्थल पर कंप्यूटर की जानकारी और प्रोग्राम को सही से मैनेज करने की विशेषज्ञता के कारण सम्मान में वृद्धि होगी। आप करीबी सहयोगियों के साथ पिछले मतभेदों को सुलझाने में सफल होंगे। माता-पिता के मार्गदर्शन से नई योजनाओं और परियोजनाओं में मदद मिलेगी। ऑनलाइन माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। सकारात्मक सोच ही आपके प्रेम जीवन को आनंद में रखेगी। आज आप स्वस्थ और मस्त महसूस करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – केसरिया है। (17 March 2024 Ka Rashifal)

10 मकर राशि- आज के दिन इस राशि वाले कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ गलत व्यवहार ना करें। आपका लापरवाह व्यवहार परिवार के अन्य सदस्यों के हितों को नुकसान पहुँचा रहा है। पैसे का लेन-देन बड़ी सावधानी से करें। लव पार्टनर के साथ आज आप अनबन को कम करेंगे लेकिन इसे एक मौका ही समझें यदि संबंध चलाना चाहते हैं। खान-पान में थोड़ा सा संयम आपको पेट की समस्याओं से बचाएगा। किसी सामाजिक संगठन से जुड़कर आप लोगों की मदद करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मटमैला है। (17 March 2024 Ka Rashifal)

11 कुम्भ राशि- आज के दिन इस राशि वाले कार्यस्थल पर किसी प्रकार का भ्रम न पालें नहीं तो आपके लिए परेशानी होगी। परिवार के सदस्य आज शाम को किसी प्रकार की योजना बना रहे हैं जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करने से लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ आज आपकी किसी बात पर बहस हो सकती है। सिर दर्द के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर मित्र आपकी सहायता के लिए आयेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – लाल है। (17 March 2024 Ka Rashifal)

12 मीन राशि- आज के दिन इस राशि वाले त्वरित और विवेकपूर्ण निर्णय लेने से कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। बच्चों के अच्छे परिणाम आने से अलग तरह की खुशी मिलेगी। वित्तीय समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको कुछ सोचे-समझे जोखिम उठाने होंगे। लवमेट के साथ आज आप खुश रहेंगे और दिन आनंद से बीतेगा। आपको योग और व्यायाम करना चाहिए वजन कम करने के लिए जरूरी है। आज किसी कारण से आप बहुत व्यस्त रहेंगे थोड़ा तनाव भी महसूस करेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – ऑरेंज है। (17 March 2024 Ka Rashifal)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button