31 March 2024 Ka Rashifal : वृश्चिक राशि के जातकों की आय में आज होगी वृद्धि, मेष राशि वाले करेंगे नए कारोबार की शुरुआत

31 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

◾पंडित मधुसूदन जोशी

31 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

31 March 2024 Ka Rashifal : आज 31 मार्च 2024 का राशिफल (31 March 2024 Ka Rashifal)

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि वाले किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, उनसे दिल खोल कर बात करें। आज, वैवाहिक जीवन के लिए, संघर्ष से भरा रह सकता है। आपके साथी के साथ आपका झुकाव दिन को बर्बाद कर सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। नए घर का निर्माण तेजी से चलने की संभावना है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – क्रीम है।

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि वाले नए सम्बन्ध बनाने से पहले कई बार सोचें। एक समय में एक ही काम करें। जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। लचीला व्यवहार रखेंगे, तो आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। आज किसी समस्या में खुद को जान-बूझकर न शामिल करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग- नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि वाले स्वयं पर नियंत्रित रहें। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। अपने करियर को लेकर अधिक गंभीर नजर आएंगे और करियर में अपना मुकाम पाने के लिए जी तोड़ मेहनत भी करेंगे, आत्‍मसंयत रहें। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। ज्यादा पाने की लालच में कोई गलत कदम न उठाएं। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि वाले जातक के दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें। शब्दों का गलत चुनाव आपको परेशानी में डाल सकता है। कुसंगति से हानि होगी। पुरानी व्याधि उठ सकती है। नए कार्य में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि वाले जातक आपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी से आप अब भी नाराज हैं तो उस व्यक्ति को क्षमा करने का प्रयास करें। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। यदि आप किसी कम्पनी या फैक्ट्री के मालिक हैं तो आपकी आय घट सकती है। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि वाले जातक के लिए दिन लाभदायी रहेगा। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। परन्तु दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। कारोबार में पिता के सहयोग से आपका फायदा बढ़ सकता है। निजी मामलों में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका खोजने में आपको काफी कठिनाई होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – आकाशी है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि वाले जातक पूजा-पाठ के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। परिवार से दरकिनार कर दिए गए किसी सदस्य को दुबारा परिवार में शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। सीखने-सिखाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आमदनी के किसी नए स्रोत की खोज में आपको सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (31 March 2024 Ka Rashifal)

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि वाले जातक अपनी आय में वृद्धि कर पाएंगे। आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आयें और कोई कदम उठायें। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन यह आपके भविष्य में लाभकारी रहेगा। अपने प्रियजनों से दूरी आपको बेचैन करेगी। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। अपने सभी सामान्य कार्यों में आप पूरी तरह सफल रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है। (31 March 2024 Ka Rashifal)

9 धनु राशि :- आज इस राशि वाले जातक को भाइयों से लाभ होगा। निवेश करने के लिए यह दिन अच्छा नहीं है इसलिए निवेश करने से बचना चाहिए। विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी निकट के व्यक्ति से तनाव मिलेगा। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ अपने मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है। (31 March 2024 Ka Rashifal)

10 मकर राशि :- आज इस राशि वाले जातक का दिन दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। आज आपका कौशल, कामकाजी सरलता और आपकी मेहनत करने की क्षमता चरम पर रहेगी, लेकिन आप इसका प्रयोग अपनी उन्नति के लिए करें। रुके कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (31 March 2024 Ka Rashifal)

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि वाले जातक के दिन तेजी से बदलते विचारों के कारण निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मातहत साथ देंगे। बातों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है। (31 March 2024 Ka Rashifal)

12 मीन राशि :- आज इस राशि वाले जातक को सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप जीवन में कुछ निर्णय लेना चाहते हैं तो निर्णय वह लें जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। अगर कोई व्यक्ति अतीत में आपको धोखा दे चुका है, तो आज वह कितना भी विश्वसनीय क्यों न लगे, उस पर विश्वास न करें। जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ी हानि हो सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है। (31 March 2024 Ka Rashifal)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button