29 March 2024 Ka Rashifal : कर्क राशि के मान-सम्मान में आज होगी बढ़ोतरी, अनजान लोगों से रखें दूरी, देखें राशिफल

29 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

◾पंडित मधुसूदन जोशी

29 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

29 March 2024 Ka Rashifal : आज 29 मार्च 2024 का राशिफल (29 March 2024 Ka Rashifal)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप इधर-उधर समय व्यर्थ ना करें, नहीं तो आपके कामों में देरी हो सकती है। आप किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे, जिससे भविष्य में आपको खूब लाभ मिलेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर जिद या फिर अहंकार को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके वरिष्ठजनों को आपकी बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से कार्यक्षेत्र में पर्दा उठ सकता है, जिस कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है और आप किसी से बेवजह ना उलझें। किसी के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

आपकी आय तो बढ़ेगी, जिससे आपकी परेशानी दूर होगी और आपकी तरक्की के मार्ग भी प्रशस्थ होंगे। आपको आज वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपके व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आपको कामों में आ रही समस्या को दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर अवश्य खरी उतरेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

आज वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपका कोई मित्र यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हे मनाने के पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपके काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिन्हें आप अपने भाइयों की मदद से आसानी से दूर कर पाएंगे। आप संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें और जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

आपको किसी से बहुत ही सोच विचारकर वादा करना होगा, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – मटमैला है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मनमाने स्वभाव के कारण आपके आस-पास रह रहे लोग थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाएं। प्रेमी जीवन जी रहे लोगों की साथी से कहासुनी हो सकती है।

नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उसमें कुछ समय पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको परेशान करेगी। आपको कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा, जहां आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप संतान के रीति रिवाजों और शिक्षा पर जोर देंगे।

परिवार में आप लोगों को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में लगे लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – फिरोजी है। (29 March 2024 Ka Rashifal)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए अच्छा रहेगा और आप कामों को लेकर भागदौड़ करेंगे, लेकिन आप उसमें अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अत्यधिक काम के कारण सिरदर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है।

आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आप अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको इससे कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – बैगनी है। (29 March 2024 Ka Rashifal)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको आज किसी परिजन से गुप्त धन मिल सकता है, जिसकी आपको मिलने की संभावना कम थी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। परिवार में किसी बात को लेकर यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

आपकी संतान यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है। (29 March 2024 Ka Rashifal)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप जिस पर काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय में भी आपको छुटपुट योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे।

आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह सुलझता दिख रहा है। आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी वाणी पर मधुरता बनाए रखें, जो आपको समाज में एक अच्छा स्थान दिलवाएगी। जीवनसाथी की बातों को आपको समझने की कोशिश करनी होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नीला है। (29 March 2024 Ka Rashifal)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक झगड़े को छोड़कर अपने कामों में आकर बढ़ेंगे। यदि आप किसी दूसरे के मामले में बोले तो उससे आपके कुछ आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है।

यदि कोई समस्या हो तो डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। आपके कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हे आसानी से मात दे पाएंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – श्याम है। (29 March 2024 Ka Rashifal)

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, क्योंकि आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।

यदि आप बिजनेस में किसी भी योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भगवा है। (29 March 2024 Ka Rashifal)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button