◾पंडित मधुसूदन जोशी
28 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
28 March 2024 Ka Rashifal : आज 28 मार्च 2024 का राशिफल (28 March 2024 Ka Rashifal)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपका स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रह सकता है। अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ आ सकता है। परिजनों के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर डेट हो सकती है। व्यापार स्थिति सामान्य रहेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।
2 वृष राशि :- आज के दिन आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जल्दबाजी से आपका कोई काम बिगड़ने की संभावना दिखाई दे रही है। मन में सकारात्मक विचारों को रखने का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में उधार दिया हुआ धन वापस आ सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – क्रीम है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका मिश्रित फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहना होगा। जीवनसाथी से किया हुआ वादा पूरा करना होगा। व्यापार में आज स्थिति थोड़ी कमजोर प्रतीत हो रही है। बुद्धि का प्रयोग करके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – ग्रे है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्ति की संभावना है। परिवार में बेवजह कहासुनी हो सकती है, जिससे माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। आप अपने काफी काम को कल पर टालने का प्रयास कर सकते हैं। विरोधियों से मन की बातों को शेयर करने से आपको नुकसान होने की संभावना है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।
- यह भी पढ़ें : NIRMALYA RATH BETUL : बैतूल में अभिनव पहल, पूजन सामग्री एकत्रित करेंगे दो वाहन, बनेंगे रंग और अगरबत्ती
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के साथ चल रहे पुराने मतभेद दूर होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आ सकते हैं। मित्रों से कुछ अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर झगड़ा संभव है। स्वास्थय को लेकर थोड़ा चिंता बनी रहेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरिया है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ देने वाला है। लव लाइफ में पार्टनर संग समय व्यतीत करने को मिलेगा। शेयर मार्केट में धन निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आज आप पेट के दर्द से जूझ सकते हैं, ध्यान रखें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
- यह भी पढ़ें : Post Office: पोस्ट ऑफिस में एक बार जमा करें 60 हजार रुपये, घर बैठे हर महीने मिलेगा इतना ब्याज!
7 तुला राशि :- आज आपका दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने में व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों की अधिकारियों से बहसबाजी हो सकती है। विदेशों से व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कोई पुराना लेन-देन समय रहते मिल सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – डार्क ग्रे है। (28 March 2024 Ka Rashifal)
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में हाथ आजमाने के इच्छुक जातकों को कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। बढ़ते खर्चों की वजह से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्तिथियों में धैर्य बनाकर चलने का लाभ मिलेगा। हेल्थ स्थिति सामान्य बनी रहेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है। (28 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Bank Holidays in April 2024 : अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अवकाश की पूरी सूची जारी
9 धनु राशि :- आज का दिन आपका आनंदमय बीतने की संभावना है। मित्रों संग किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी संग शॉपिंग पर खर्च संभव है। पुरानी गलतियों पर आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। स्किन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है। (28 March 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Oont Ka Video: कार की डिग्गी में भरकर ऊंट को कराई सैर, सिर बाहर निकालकर देख रहा सारे नजारें
10 मकर राशि :- आज के दिन आपको लेन-देन के मामले में सावधान रहना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर चल रहा विवाद दूर हो सकता है। नये संपर्क का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी में नई पहचान मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है। (28 March 2024 Ka Rashifal)
11 कुंभ राशि :- आज आपका दिन में तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। संतान के करियर की चिंता सता सकती है। पेट संबंधित समस्या से आप परेशान रह सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नीला है। (28 March 2024 Ka Rashifal)
12 मीन राशि :- आज के दिन आपको धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा। आज घर-परिवार से दूर जाने के योग बन रहे हैं। पेरेंट्स के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने का लाभ मिलेगा। व्यापार में कुछ नई योजनाएं सफल रह सकती हैं। तेज गर्मी की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है। (28 March 2024 Ka Rashifal)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇