21 March 2024 Ka Rashifal : ऊर्जा से भरपूर रहेंगे वृश्चिक राशि के जातक, गाय को चारा खिलाने से इस राशि पर बरसेगी कृपा

21 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

◾पंडित मधुसूदन जोशी

21 March 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

21 March 2024 Ka Rashifal : आज 21 मार्च 2024 का राशिफल (21 March 2024 Ka Rashifal)

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन शुभ साबित होने वाला है। कारोबार में हालांकि कुछ नुकसान होने की संभावना है। नया बिजनेस काफी सोच विचार के बाद ही शुरु करें। युवक और युवतियां आज के दिन शांत रहते हुए बुजुर्गों की सलाह से काम करें। छोटे बच्चे अपने परीक्षा के समय को तनाव में न बदलें। बल्कि पूरी ईमानदारी से पढ़ाई में लग जाएं। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आज के दिन अगर आप दूसरों की मदद करते हैं तो आपका दिन बन जाएगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

2 वृषभ राशि :- आज इस राशि वाले जातक अपने विचारों को बिना किसी हिचक के आराम से सबके सामने पेश करें। कारोबारी लोग किसी सरकारी अधिकारी, पिता के दोस्त लोग और विद्वान जनों से मुलाकात करें फायदा हो सकता है। अपने नाराज हमराज को मनाने के लिए युवा जातक भरपूर प्रयास करें। हार न मानें बल्कि रूठे हुए पार्टनर को सरप्राइज तोहफा देकर अपने दिल में कैद कर लें। शरीर के किसी हिस्से में चोट लग सकती है। आज के दिन आप ध्यान से बाइक चलाएं और हेलमेट जरूर पहन लें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन काफी बढ़िया रहने की संभावना है। वर्कप्लेस में मैनेजमेंट वालों से आपकी अनबन हो सकती है। लेकिन नौकरी पर कोई खतरा नहीं आए इसके लिए मां बाप का आशीर्वाद जरूर ले लें। कारोबारी जातक अपनों से सावधान रहें। हमसफर से इक मुलाकात करने की योजना बन सकती है। पारिवारिक संबंधों में खुदगर्ज न बनें, बल्कि रिश्तों के लिए अहंकार को त्याग दें। आज के दिन स्वास्थय का खास ख्याल रखें, और योग आदि करते रहें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि वालों की बात करें तो गुरुवार के दिन ये लोग टेंशन में रह सकते हैं। क्योंकि कार्यालाय में बॉस या अधिकारी से आपको डांट पड़ सकती है। इससे बचने के लिए समय से पहले ऑफिस पहुंच जाएँ। शरीर में थकान महसूस होगी। बिजनेस में भागीदार चोट कर सकता है। बड़े घाटे को टालने के लिए कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखें। किसी पर आंख मूंदकर यकीन न करें। किसी बड़े निवेश करने से बचें। प्रेम प्रसंग में डूबे युवा जातक प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं, लेकिन जवाब की उम्मीद न रखें। बड़ों के साथ नरमी से पेश आएं। मां बाप के साथ बेहतरीन व्यवहार करें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातक शेर की तरह दहाड़ने वाले मस्त मूड में रहेंगे। ऑफिस से छुट्टी न लें। व्यापार के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेते रहें इसका फायदा कुछ दिनों में मिलेगा। गार्डन बनाएं घर के अंदर ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। अपने आस-पास के लोगों के साथ हंसी खुशी का बर्ताव करें। परिवार के साथ आपकी अच्छी बनेगी। आज के दिन थकान हो सकती है। सुबह जल्दी उठें और ध्यान करने की आदत डालें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – बैगनी है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातक को खुशखबरी मिल सकती है। बॉस कोई अहम जिम्मेदारी दे सकता है, मना न करें। इससे आपकी तरक्की का रास्ता खुलेगा। नक्षत्रों की सटीक स्थिति बिगड़े रिश्तों को सुधारने में मदद करेगी। बीवी के साथ अनबन हो सकती है। छोटे भाई बहन और पड़ोस के बच्चों को परीक्षा के दिनों में मोटीवेट करें। सिर दर्द की समस्या हो सकती है। देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत छोड़ दें फिर देखें जिंदगी हसीन नजर आएगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातक दिन भर बिजी रह सकते हैं। बॉस की तरफ से नया पद मिल सकता है। ऐसे में घर पर वक्त कम दे पाएँगे। नये प्रोजेक्ट में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अपनी बैलेंस शीट मेंटेन रखें क्योंकि इनकम टैक्स की नजर आप पर हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी तभी अच्छा रिजल्ट मिलेगा। परिवार वालों से फोन पर रोज बात करें ताकि आप तनाव से बच सकें। कोटा में कोचिंग करने वाले छात्र अकेले गुमसुम न रहें। सबसे मिलते जुलते रहें अगले शनिवार तक सब सही हो जाएगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है। (21 March 2024 Ka Rashifal)

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि का जिक्र करें तो ये जातक ऊर्जा से भरपूर होंगे। सेवा भाव करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। जातक हार्ड वेयर से संबंधित कारोबार में माल डंप करने का विचार छोड़ दें। इसमें आपको घाटा हो सकता है। वहीं बच्चे परीक्षा के दौरान तनाव महसूस कर सकते हैं। पढ़ने वाले बच्चे अपनी सेहत का ख्याल रखें। थकान व चिड़चिड़ाहट महसूस होने पर मां बाप को तुरंत बताएँ। लड़कियों को पीरियड से संबंधित समस्या हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – महरून है। (21 March 2024 Ka Rashifal)

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातक किसी से संबंध न बनाएं। बल्कि अपने मन को काबू में रखें, इससे मानसिक शांति मिलेगी। पार्टनर को भी अच्छा लगेगा। इस दिन गुरुवार है सो बिजनेस में आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। छात्र छात्रा बोर्ड परीक्षा पर खास ध्यान दें। घर में नाराज सदस्य को मनाने में हर संभव कोशिश करें। सेहत बिगड़ जाए तो परेशान न हों। कई बार पाप ज्यादा होने पर बीमारी के रुप में निकलते हैं। पाप धुलने पर आप ठीक हो जाएँगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है। (21 March 2024 Ka Rashifal)

10 मकर राशि :- आज इस राशि वाले नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। युवाओं को नैतिक मूल्यों के साथ कुछ जगहों पर उसूलों से समझौते करने पड़ सकते हैं। परिवार में सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें, अन्यथा बीवी के साथ अनबन हो सकती है। घुटनों में दर्द हो सकता है, लेकिन सर्जरी से बचें। जातक गुरुवार को गरीबों को दान पुण्य करें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सिल्वर है। (21 March 2024 Ka Rashifal)

11 कुंभ राशि :- आज आपका गुरुवार का दिन काफी परेशानी भरा हो सकता है। लेकिन हिम्मत रखें सबका दिन जरूर आता है। नौकरी पेशा लोग कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद आज राहत की सांस लेंगे। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का बिजनेस करेंगे तो फायदे में रहेंगे। लेकिन प्रेमी-प्रेमिका के बीच में न पड़ें। घर की बातें बाहर न बताएं वरना बुरा हो सकता है। दिल की बीमारी में राहत मिलेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – क्रीम है। (21 March 2024 Ka Rashifal)

12 मीन राशि :- आज इस राशि वाले गुरूवार के दिन गाय को चारा खिलायें। इससे भगवान की कृपा आप के परिवार पर बरसेगी। कारोबारी राजनीति में सक्रिय होने की कोशिश करने से बचें। इससे आपका बिजनेस ठप्प हो सकता है। घर के बच्चों को अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचना होगा। मन में उमंग बना रहेगा। परिवार के साथ बीवी के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करें। महिलाओं को पेट की बीमारी हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हल्का नीला है। (21 March 2024 Ka Rashifal)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button