◾पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही (बैतूल)
19 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
19 April 2024 Ka Rashifal : आज 19 अप्रैल 2024 का राशिफल (19 April 2024 Ka Rashifal)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और दान धर्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक आयोजन में आपको जाने का मौका मिलेगा। परिवार में भजन कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी के किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे और व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर विश्वास ना करें और अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी आवश्यक कार्य को आज आप गति दे पाएंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – आसमानी है।
2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। साझेदारी में काम करने से आपको कोई उपलब्धि मिलेगी। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आप किसी काम को ना करने की आदत को लेकर तनाव में आ सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हल्का हरा है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ लाभकारी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है और आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कमजोर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपकी अपने किसी मित्र से बेवजह बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने आस-पड़ोस में रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि उनमें कुछ आपके शत्रु हो सकते हैं। शुभ अंक – 5 और गहरा हरा है।
- यह भी पढ़ें : Bagule Ka Video: पानी के बाहर तड़पती मछली की बगुले ने बचाई जान, इंसानियत दिखाकर जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो….
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ मिलने से आप ऊंचाइयों को छू लेंगे और किसी नये निवेश की तैयारी कर रहे लोगों को कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय की प्राप्त होती दिख रही है। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कोई निर्णय लें, तो उसमें दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लेमन है।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: मैं बालकनी में खड़ा होकर गाना गा रहा था, तू लॉन्ग मैं इलायची….! पत्नी बोली….
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधी कामों में मजबूती लेकर आएगा। आपका अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और साझेदारी में किसी काम को करने में आप सावधानी बरतें। व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और धार्मिक आयोजन में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गहरा लाल है।
- यह भी पढ़ें : Apache RTR 160 4V : KTM का खेल खत्म! TVS जल्द ला रहा है अपनी नई Apache RTR 160, स्टाइलिश लुक और दमदार इंजन के साथ
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में बहुत ही तोलमोल कर बोलें और यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो बिना मांगे किसी को सलाह ना दें। आपकी पहल करने की नीति आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाना होगा, नहीं तो उन्हें घर से दूर नौकरी के लिए जाने में समस्या आ सकती है। माता पिता की सेवा में आपका दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ऑरेंज है।
- यह भी पढ़ें : Personal Loan: क्या आप भी सस्ते लोन की तलाश में है? तो यहां जानिए सभी बैंकों की ब्याज दरें….
7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको घर परिवार में भी लोगों की बातों को समझना होगा। आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलकर आगे बढ़ेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आप उसके लिए भी माफी मांग सकते हैं। विद्यार्थी यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें कोई प्रस्ताव आ सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है। (19 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: पत्नी- मुझे खुश रखा करो, सारी टेंशन दूर हो जाएगी, फिर पति ने दिया मजेदार जवाब….
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे और किसी छोटी मोटी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। आपकी किसी पुराने गलती से आज पर्दा उठ सकता है। यदि व्यवसाय में मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो आपको पूरा फोकस अपनी योजनाओं पर ही लगाना होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नारंगी है। (19 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Kheera Lassi Recipe : गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगा खीरा लस्सी, स्वाद के साथ एनर्जी से रहेंगे भरपूर, जानें रेसिपी…
9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों को बहुत ही ध्यान से सुनना होगा और उन पर अमल करना होगा, लेकिन अति उत्साहित होकर किसी बात के लिए हां ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए आज पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को मंजूरी मिलने के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बात करेंगे। संपत्ति संबन्धी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किसी वाहन के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है। (19 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Kheera Lassi Recipe : गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगा खीरा लस्सी, स्वाद के साथ एनर्जी से रहेंगे भरपूर, जानें रेसिपी…
10 मकर राशि :- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनकी योग्यता के अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आवश्यक मामलों में ढील भी नहीं बरतनी है। संतान को आप किसी यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको व्यर्थ की चर्चाओं में पड़ने से बचना होगा और आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। आप किसी बड़ी डील को फाइनल करने से बचें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है। (19 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Khatu Shyam Bhajan : जब भी हिम्मत टूटने लगे तो जरूर सुने श्याम का दिल छू लेने वाला भजन ‘श्यामा संग प्रीत’…
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ अन्य लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है और पारिवारिक मामलों में आप अपनी पूरी रुचि बनाए रखें, नहीं तो कोई जरूरी बात घर से बाहर जा सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि कोई कष्ट हो। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस के काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी वह उन्हे समय से पूरे कर पाएंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है। (19 April 2024 Ka Rashifal)
12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आप रचनात्मक कार्यों पर आज पूरा जोर देंगे। आपके व्यक्तित्व में आज निखार आएगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो आपकी कुछ जरूरी बातें भी लीक हो सकती हैं। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें ढील बरत सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ऑरेंज है। (19 April 2024 Ka Rashifal)
- यह भी पढ़ें : Aachar Sanhita Me Shadi : आचार संहिता का असर, विवाह के लिए भी लेना पड़ रही अनुमति, नहीं बजेंगे डीजे
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇