Holi Shubh Muhurt 2023: कब है होलिका दहन! जानें सही तारीख, इस दिन खेला जाएगा रंग, शुभ मुहूर्त
Holi Shubh Muhurt 2023: When is Holika Dahan! Know the exact date, color will be played on this day, auspicious time
Holi Shubh Muhurt 2023: होलिका दहन को लेकर ज्यादातर लोग कंफ्यूज है। इस कंफ्यूजन का कारण है दो दिन पूर्णिमा तिथि का पड़ना। होलिका दहन 6 को होगा या 7 मार्च को, इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि होलिका दहन के लिए शुभ मूहर्त 6 मार्च, दिन सोमवार को ही है। साथ ही सरकार को भी शास्त्रीय संस्थाओं को मानते हुए 7 मार्च को होली का अवकाश घोषित करना चाहिए क्योंकि होली की छुट्टी इस बार 8 मार्च को है। यदि आप संशय में है कि होलिका दहन की सही डेट क्या है और होली 2023 कब है तो नीचे आपको पूरी जानकारी दी गई है…
Holi Shubh Muhurt 2023: 2 दिन रहेगी पूर्णिमा
आपको बता दें कि फाल्गुन मास 2023 की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 मार्च को शाम से होगा। इसके कारण प्रदोष व्यापिनी व्रत की पूर्णिमा का मान रहेगा और पूर्णिमा तिथि 7 मार्च को संध्याकाल तक रहेगा, उदया तिथि को मानने वाले 7 मार्च को पूर्णिमा तिथि मान रहे हैं। भद्रा के बारे में बात करें तो भद्रा काल 5 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ऐसे में 7 मार्च को भद्रा का साया समाप्त होने के बाद इसी दिन होलिका दहन किया जायेगा।
ये हैं शुभ मुहूर्त
• होलिका दहन – मंगलवार 7 मार्च 2023 को
• होलिका दहन मुहूर्त – 6:24 शाम से 8:51 रात तक
• कुल अवधि – 02 अवधि 27 मिनट
• भद्रा पुंछा – 12:43AM से 02:01AM
• भद्रा मुख – 02 बजकर 01 मिनट से 04 बजकर 11 मिनट तक
• पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 06 मार्च 2023 को शाम 04:17 बजे
• पूर्णिमा तिथि समाप्त – 07 मार्च 2023 को शाम 06:09 बजे
• रंग वाली होली (धुलेंडी) – 8 मार्च