Holi 2023: होली का त्यौहार भारत में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 7 और 8 मार्च को होली मनाई जा रही है। होली रंगों का त्यौहार है। पूरे भारत में होलिका दहन के अगले दिन होली खेली जाती है और एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी जाती है। कुछ ऐसी जगह भी है, जहां पर रंग और गुलाल की जगह टमाटर और कीचड़ की होली खेली जाती है। आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां अलग अलग तरह से होली खेली जाती है।
ऑस्ट्रेलिया में मनाते वाटरमेलन फेस्टिवल (Holi 2023)
भारत के होली पर्व की तरह ही ऑस्ट्रेलिया में भी होली जैसा त्योहार मनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में हर दो साल में एक बार ही रंगों का पर्व मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के रंगों के त्योहार को वाटरमेलन फेस्टिवल कहते हैं, जो कि फरवरी महीने में मनाते हैं। नाम की तरह ही इस पर्व में तरबूज से होली खेली जाती है। लोग एक-दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और फेस्टिवल का लुत्फ उठाते हैं।
कोरिया अपनी परंपराओं और संस्कृति को लेकर भारत जैसा देश है। भारत के होली पर्व की तरह दक्षिण कोरिया में भी रंगों का त्योहार मनाते हैं। इसे बोरयाॅन्ग मड फेस्टिवल कहते हैं। दक्षिण कोरिया का मड फेस्टिवल हर साल जुलाई के महीने में मनाया जाता है। फेस्टिवल के दौरान लोग एक दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। एक विशाल टब बनाया जाता है, जिसमें कीचड़ भरा होता है, लोगों को इस टब के कीचड़ में फेंका जाता है।
रोमांटिक शहर इटली में रंगों के फेस्टिवल का आयोजन होता है, जिसे ऑरेंज बैटल कहा जाता है। इसे जनवरी के महीने में मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग एक दूसरे को रंग नहीं लगाते बल्कि स्पेन की होली की तरह टमाटर फेंकते हैं। टमाटर के जूस से एक-दूसरे को भिगोते हैं।
भारत के होलिका दहन जैसा पर्व रोम में भी मनाया जाता है। रोम की होली को रेडिका कहते हैं। इस दिन लोग शहर के सबसे ऊंचे स्थानों पर जाकर लकडि़यां एकत्रित करके उसे जलाते हैं। दहन के दौरान रोम के लोग आग के इर्द-गिर्द नाचते गाते और मस्ती करते हैं।
स्पेन काफी खूबसूरत देश है। यहां रंगों का फेस्टिवल मनाया जाता है, जो कि भारत की होली जैसा ही होता है। स्पेन के कलर फेस्टिवल को ला टोमाटीना कहा जाता है। इस दिन लोग रंगों के बजाए टमाटर से होली खेलते हैं। लोग एक जगह पर एकत्र होते हैं और एक दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं।
मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।