Govansh Ki Taskari : ऊपर भूसे की बोरियां, नीचे ठूंस-ठूंस कर भरे थे गोवंश, ले जा रहे थे कत्लखाने

Govansh Ki Taskari : बैतूल। पुलिस की सक्रियता के लाख दावों के बावजूद जिले से होकर होने वाली गोवंश तस्करी थम नहीं रही है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने एक बार फिर एक गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा है। इसमें क्रूरतापूर्वक 48 गोवंश भरे थे। इसे ऊपर से भूसों की बोरियों और त्रिपाल से ढंक दिया था।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इगले ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार को इस बारे में मुखबिर ने सूचना दी थी। सूचना यह थी कि एक ट्रक में सागर जिले के जंगल से गोवंश भर कर महाराष्ट्र कत्लखाने लेकर जाया जा रहा है।

संगठन को दोपहर 1 बजे इस संबंध में सूचना मिली। तभी से संगठन गौ तस्करों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गया। आठनेर रोड, मुलताई रोड और भैंसदेही रोड पर खड़े हो कर उक्त गाड़ी को नंबर के आधार पर तलाशा जा रहा था।

पुलिस को भी किया सूचित

प्रखंड अध्यक्ष राहुल मालवीय ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने गौ तस्करी की सूचना पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। साथ ही बताया कि ट्रक क्रमांक आरजे-20/जीए-7226 हरदा, चिचोली से खेड़ी होते हुए महाराष्ट्र के कत्लखाने जा रही है।

परतवाड़ा मार्ग पर पकड़ा

कंट्रोल रूम की सूचना पर झल्लार और भैंसदेही पुलिस सक्रिय हुई। प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने बताया कि ट्रक को झल्लार पुलिस एवं संगठन के सहयोग से झल्लार-परतवाड़ा मार्ग पर पकड़ने में सफलता हासिल हुई। ट्रक चारों और से त्रिपाल से ढंका हुआ था।

मुँह-पैर बांध कर भरा था (Govansh Ki Taskari)

त्रिपाल के नीचे भूसों की बोरियां रखी हुई थी। जिससे कि गोवंश से भरी गाड़ी को कोई पहचान नहीं सके। ट्रक में दो पार्टिशन में क्रूरतापूर्वक रस्सियों से एक के ऊपर एक गोवंश को मुँह और पैरों को बांध कर भर रखा था। तस्कर गाड़ी छोड़ कर फरार होने में कामयाब हो गए हैं। ट्रक में 48 मवेशी भरे हुए थे।

सांस लेने पाइप लाइन (Govansh Ki Taskari)

प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि गौवंश से भरी गाड़ी में गौवंश को सांस लेने के लिए पाइप लाइन लगाई हुई थी। जिससे गौवंश को जीवित रख सके। गौवंश को पुलिस की मौजूदगी में माँ ताप्ती गौ शाला भयावाड़ी में पहुंचाया गया। डॉक्टर से घायल गोवंश का उपचार करवाया गया।

इनकी रही मुख्य भूमिका (Govansh Ki Taskari)

वाहन पकड़ने में पुलिस विभाग से झल्लार थाना प्रभारी मनोज उइके, एएसाई दिलीप टांडेकर, आरक्षक हर्षवर्धन, सैनिक चंद्रकिशोर और संगठन के विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, जिला अध्यक्ष अनुज राठौर, जिला सह संयोजक अमित यादव, तहसील गौरक्षा प्रमुख स्वप्रिल पवांर, नगर महामंत्री बिटू गोयल, विकास खोड़की, योगेश दरवाई, रोहित दिवान, अशोक कुमार छिपने की मुख्य भूमिका रही।

देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button