Gold-Silver Price Today, Gold-Silver Price : अगस्त में लगातार कई सप्ताह की गिरावट के बाद इस हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में बढ़ोतरी का दौर जारी है। वहीं, चांदी के भाव स्थिर है। चांदी 77,600 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। सराफा बाजार में आज गुरूवार, 31 अगस्त 2023 को सोने-चांदी (Gold-Silver Price ) की नई कीमतें दर्ज की गईं। अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे है, तो आपके लिए आज ताजा रेट जानना जरूरी है। जानें आज के ताजा भाव…
जानें सोने चांदी का बाजार में क्या है दाम (Gold-Silver Price Today)
- 24 कैरेट सोने का भाव – 60,160
- 22 कैरेट सोने का भाव – 55,100
महानगरों में सोने का भाव
चैन्नई में रेट
- 22 कैरेट – 55,450
- 24 कैरेट – 60,490
मुंबई में रेट
- 22 कैरेट – 55,150
- 24 कैरेट – 60,160
दिल्ली में रेट
- 22 कैरेट – 55,300
- 24 कैरेट – 60,310
कोलकाता
- 22 कैरेट – 55,150
- 24 कैरेट – 60,160
बंगलौर
- 22 कैरेट – 55,150
- 24 कैरेट – 60,160
चांदी का ताजा भाव (Silver Rate Today)
77,600 रुपए प्रतिकिलो
- Also Read : Viral Funny Photos : हंसी का खजाना! इंटरनेट की सबसे मजेदार तस्वीरें, इतनी हंसी आएगी कि दुख जाएगा पेट
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
- Also Read : Special Bhajan 2023 : इतना मधुर भजन सुनकर नींद में भी गाओगे, कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं…
ऐसे जानें सोने की शुद्धता (Gold-Silver Price)
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
- Also Read : September Bank Holiday 2023 : छुट्टियों भरा रहेगा सितंबर, 16 दिन बंद रहेगी बैंक, यहां देखें RBI की लिस्ट
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
- Also Read : Jawan Movie Trailer: इंतज़ार हुआ खत्म! शाहरुख खान की फिल्म “जवान” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ ऑउट, दर्शक उत्साहित
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना (Gold-Silver Price Today)
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर? (Gold-Silver Price)
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।