Ganesh Utsav 2024 : बैतूल में बनी अयोध्या नगरी, राम रूप में विराजे श्रीगणेश

Ganesh Utsav 2024 : बैतूल में बनी अयोध्या नगरी, राम रूप में विराजे श्रीगणेश

चालीस फीट ऊंचे मंदिर में स्थापित आकर्षक झांकी को देखने हर दिन पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

Ganesh Utsav 2024 : बैतूल। बैतूल नगर के नवयुवक नवज्योति गणेश मंडल लोहिया वार्ड द्वारा लगातार 35 वें वर्ष गणेश उत्सव का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार मंडल के कार्यकर्ताओं ने 15 फीट ऊंचे अयोध्या में विराजे भगवान श्रीराम की प्रतिरूप भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की है।

इस प्रतिमा को स्थापित करने के पूर्व मंडल द्वारा सारणी के कुशल कलाकार बबलू खान एवं साथियों द्वारा 10 दिन पहले से भगवान श्रीगणेश का विशाल मंदिर तैयार किया गया है। इस मंदिर में अयोध्यावासी राम के रूप में विराजी गणेश प्रतिमा पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी है।

यह प्रतिमा अब तक की सबसे ऊंची

मंडल समिति के संरक्षण दीपक शर्मा और अध्यक्ष नंदू मामा ने बताया कि गणेश मंडल द्वारा हर वर्ष परिपाटी के अनुसार चित्ताकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार जो प्रतिमा स्थापित की गई है, वह अब तक की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

भगवान राम हम सभी के आदर्श

उन्होंने बताया कि अयोध्या में विराजे भगवान राम सबके आदर्श है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अयोध्यावासी राम के रूप में श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। यह प्रतिमा खंजनपुर के उम्दा मूर्तिकार आशीष प्रजापति ने एक माह में तैयार की है।

झांकी तैयार करने में इतना खर्च

मंडल के उपाध्यक्ष हर्ष मालवीय ने बताया कि राम रूप में विराजे श्रीगणेश की झांकी तैयार करने के लिए सारणी के कलाकारों ने दस दिन का समय लिया। इसके लिए 80 हजार रुपए खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि 40 फीट ऊंचे मंदिर में विशाल घंटा भी लगाया गया है।

मनोकामना पूरी करने बजाते घंटा

श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए इस घंटे को बजाते हैं। समिति के संतोष सोनपुरे और अन्य ने बताया कि शाम ढहलने के बाद नयनाभिराम प्रतिमा के दर्शन करने के लिए न सिर्फ शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं से की दर्शन की अपील

समिति के शैलेंद्र चरडे, विनोद राठौर, देवेंद्र साहू, जयराम भाऊ समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम रूप में विराजे श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा और आकर्षक झांकी के दर्शन करने का आग्रह किया है।

यहाँ देखें आकर्षक झांकी का वीडियो और विस्तृत जानकारी…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *