Funny Jokes: वोटर- यह जो आप उंगली पे स्याही लगाते हो… ये कितने दिन में निकलेगी?

By
On:
Funny Jokes: वोटर-  यह जो आप उंगली पे स्याही लगाते हो… ये कितने दिन में निकलेगी?
Funny Jokes: वोटर-  यह जो आप उंगली पे स्याही लगाते हो… ये कितने दिन में निकलेगी?

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

वोटर-  यह जो आप उंगली पे स्याही लगाते हो…
ये कितने दिन में निकलेगी?
मतदान अधिकारी- करीब 4 महीने में।
वोटर (सिर आगे करते हुए)-  यार, मेरे सिर में लगा दे…
डाई सिर्फ 15 दिन ही चलती है।

टीचर- बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
पिंटू- सर, जेबरा
टीचर- वो कैसे?
पिंटू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना…

प्रेमिका- डार्लिंग हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर…
प्रेमिका- अरे, पहले क्यों नहीं बताया?
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चल…
जब ब्रेक फेल हो गए…

सात साधु सात चटाई पर बैठे थे… आश्रम में…
एक आदमी आया और सबसे बड़े साधु से पूछा-
बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती क्या करूं…?
साधु (छोटे साधु से)- एक चटाई और लगा भाई के लिए…

पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी।
पत्नी- समझदार औरत तुमसे कभी शादी ही नहीं करती।
पति- बस, मुझे यही साबित करना था…!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment