Funny Jokes: हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। आज हमारा जीवन काफी तनाव और चिंता से ग्रसित हो चुका है। ऐसे में अगर हम रोज समय निकाल कर हंसते हैं तो इससे हमें तनाव और चिंता से छुटकारा मिलेगा। जिसके फलस्वरुप हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।
वैज्ञानिक शोधों में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि हंसने से हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित लाभ प्राप्त होते हैं। इसलिए हम रोज आपके लिए बेहतरीन हिंदी फनी जोक्स का कलेक्शन लेकर आते हैं। इसका उद्देश्य यही होता है कि आप हंसते रहे और आपका पूरा दिन खुशगवार बीते। पढ़ें यह जोक्स…
⇓⇓⇓⇓⇓
टीचर: इतने दिनों तक कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू: बर्ड फ्लू हो गया था मैम
टीचर: पर ये तो पक्षियों को होता है, इंसानों को नहीं
गोलू: इंसान समझा ही कहां आपने
रोज तो मुर्गा बना देती हो… (Funny Jokes)
————————–
सोनू: तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
भोलू (कुछ पल सोचकर): मैं 6 केले खा सकता हूं
सोनू ने हंसते हुए जवाब दिया: गलत जवाब दोस्त
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो…
भोलू घर पहुंचा और जाते ही बीबी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीबी: मैं 4 केले खा सकती हूं
भोलू (निराश होकर): अगर 6 कहती तो
एक मस्त का जोक्स सुनाता तुझे… (Funny Jokes)

लड़की: तू जहां-जहां चलेगा
मेरा साया साथ होगा
लड़का: मुझे तो पहले ही लगता था
कि तू भूतनी है… (Funny Jokes)
————————–
एक आम भारतीय की व्यथा-
ऑफलाइन रहता हूं तो सिर्फ
दाल, चावल, रोटी, नौकरी और
परिवार की चिंता रहती है
ऑनलाइन होते ही
धर्म, समाज, राजनीति, देश, दुनिया
और पूरे ब्रह्माण्ड की चिंता
होने लगती है… (Funny Jokes)

ये वो दौर है साहब
जहां इंसान गिर जाए तो
हंसी निकल जाती है
और मोबाइल गिर जाए तो
जान निकल जाती है… (Funny Jokes)
————————–
दो लड़कियां बस में
सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर: अरे क्यों लड़ रही हो
जो उम्र में सबसे बड़ी है
वो बैठ जाएं
फिर क्या
पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं… (Funny Jokes)

लड़का: मैं उस लड़की से शादी करूंगा
जो मेहतनी हो
सादगी से रहती हो
घर को संवारकर रखती हो
आज्ञाकारी हो
प्रेमिका: मेरे घर आ जाना
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में है… (Funny Jokes)
————————–
एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटल में गया
और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया
उसने मैनेजर से कहा- पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया
और छूट गया
इसे कहते है-
फाइनेंसियल मैनेजमेंट विदाउट एमबीए इन इंडिया… (Funny Jokes)

एक लड़की एक लड़के के साथ बैठी थी
दूसरे दिन दूसरे लड़के के साथ बैठी थी
तीसरे दिन तीसरे लड़के के साथ बैठी थी
इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?
जवाब- लड़के बदल जाते हैं पर लड़की नहीं… (Funny Jokes)
————————–
महिला: डॉक्टर साहब, मेरे पति
नींद में बातें करने लगे हैं
मैं क्या करूं
डॉक्टर: उन्हें जागते समय
बोलने का मौका दीजिए… (Funny Jokes)
