Funny Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes In Hindi)
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था…!
‘पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है,
उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं’
ये बात सोनू के दिल को छू गई…!
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड को याद करते हुए
आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला…!
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes In Hindi : पति- तुम तैयार होने में बहुत टाइम लगाती हो, मुझे देखो दो मिनट में तैयार हो गया, पत्नी….
नई दुल्हन ने सास के पैर छूए…
सास: सदा खुश रहो…
दुल्हन: आप रहने देंगी….
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes In Hindi : डॉक्टर- आज मैं आपको ऐसी दवा दूंगा की आप फिर से जवान हो जाओगे, मरीज ने दिया मजेदार जवाब…
एक शहर की लड़की की शादी घरवाले गांव में करवा देते हैं
सास: बहू गाय को चारा डाल आओ
बहू गाय को चारा डालने जाती है और गाय के
मुंह में झाग देखकर वापस आ जाती है
सास: क्या हुआ बहू? गाय को चारा नहीं डाला क्या
बहू: गाय अभी कोलगेट कर रही है माजी…
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes : टीचर- भारतीय परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करते हैं, इसका कोई उदाहरण दो, छात्र….
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇