Funny Jokes In Hindi : सास नई नवेली दुल्हन से- देखो, इस घर के नियम समझ ले, बहू …. पढ़ें मजेदार जोक्स

Funny Jokes In Hindi : सुखी जीवन के लिए स्वस्थ रहना जरुरी है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान के अलावा एक और चीज सबसे ज्यादा जरुरी है। वह है हंसते-मुस्कराते रहना, प्रसन्न रहना। कहा जाता है कि हंसने से कई बीमारियां पास ही नहीं फटकती।

Funny Jokes In Hindi : सास नई नवेली दुल्हन से- देखो, इस घर के नियम समझ ले, बहू .... पढ़ें मजेदार जोक्स

Funny Jokes In Hindi : सुखी जीवन के लिए स्वस्थ रहना जरुरी है। वहीं स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान के अलावा एक और चीज सबसे ज्यादा जरुरी है। वह है हंसते-मुस्कराते रहना, प्रसन्न रहना। कहा जाता है कि हंसने से कई बीमारियां पास ही नहीं फटकती।

यही कारण है कि हमें दिन में जब भी मौका मिले, तब हंस लेना चाहिए। हंसना, तनाव दूर करने का सबसे अच्छा जरिया है। यही कारण है कि ‘बैतूल अपडेट’ भी आपके लिए जोक्स के रूप में हंसने का एक माध्यम उपलब्ध कराता है। इसलिए आज की हंसी के लिए पढ़िएं यह मजेदार जोक्स-

( 1 )
लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था.
टीचर – क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या?
लड़का – नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है…

( 2 )
पति (फोन पर पत्नी से) – तुम बहुत प्यारी हो.
पत्नी – थैंक्स.
पति – तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो.
पत्नी – थैंक्यू सो मच… और बताओ क्या कर रहे हो
पति -… खाली समय बैठा था सोच मजाक कर लो

(3)
दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं?
महिला- पड़ोसन तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे

(4)
हैलो जान कैसी हो, “I Miss you so much”
महिला- तू चिंटू बोल रहा है ना?
सुभाष अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया।
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है ना।
सुभाष- चौंककर हां, बिल्कुल सही।
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
सुभाष- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू।
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
सुभाष- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है।
तू घर आ फिर बताती हुं तुझे।

(5)
पति- ये कैसी दाल बनाई है ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है।
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं।
पत्नी- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, कब से देख रही हूं।
पानी में भिगोकर रोटी खा रहे हो।

(6)
कोई तो देख लो पति की खुशी…
पत्नी- मुझे लगता है मैं मर जाऊंगी।
पति- तो मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी, तुम क्यों मरोगे?
पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा

(7)
सास नई नवेली दुल्हन को समझाते हुए बोली- देख बहू,
इस घर के नियम कानून अच्छे से समझ ले.
मुझे इस घर की प्रधानमंत्री समझ, ससुर को राष्ट्रपति. पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री.
अब बोल तू कौनसा विभाग लेगी?
बहू बोली- मां जी, मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर आपकी सरकार गिराने की कोशिश करूंगी

(8)
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे…
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है!

(9)
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले- आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले- हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले- आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले- हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू

(Funny Jokes In Hindi)

(10)
हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है…

(Funny Jokes In Hindi)

(11)
अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ??
बीरबल – महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं…
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है – महाराज यही है वो !
अकबर – तुमने कैसे पहचाना इसको ??
बीरबल – महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है…

(Funny Jokes In Hindi)

(13)
टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए,
हम कोई रजनीकांत तो हैं नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।

(Funny Jokes In Hindi)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *