Funny Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट….

Funny Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट....
Funny Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट….

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर?
लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो
सच्चा प्यार है तो प्रॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो
सीधी बात, नो बकवास।

सोनू- पापा, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है…
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना,
गोवा घूमने जाना है!!!
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की
बरसात कर दी और खूब धोया।

चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला…
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे
मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो,
अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या।

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ..
बाप – थैंक गॉड… मेरे पैसे और समय दोनों बच गए..
बेटी – पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है…
बाप बेहोश…

मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई…
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और
ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़…

पत्नी- तुम चुकंदर खाया करो
पति- क्यों…?”
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है।
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी High Quality का पीना है।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *