Funny Jokes: एक लड़का पार्क में पेड़ के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा था, एक बुजुर्ग आदमी…..

By
On:
Funny Jokes: एक लड़का पार्क में पेड़ के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा था, एक बुजुर्ग आदमी.....
Funny Jokes: एक लड़का पार्क में पेड़ के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा था, एक बुजुर्ग आदमी…..

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

एक लड़का पार्क में पेड़ के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा था,
एक बुजुर्ग आदमी पास से गुजरा और बोला-
बेटे क्या यह हमारी संस्कृति है?
लड़का- नहीं अंकल,, यह तो मल्होत्रा अंकल की टीना है,
आप दूसरे पेड़ के पीछे चेक कीजिए शायद वहां हो।

पप्पू – यार बताओ I am going का अर्थ क्या होता है?
दोस्त- मैं जा रहा हूं।
पप्पू – ऐसे कैसे चले जाओगे?
यह सवाल मैं 10 लोगों से पूछ चुका हूं।
सब कहते हैं कि मैं जा रहा हूं।
इसका सही जवाब बताकर जाओ जहां जाना है…

पत्नी- जरा किचन से नमक लेते आना।
पति- यहां तो कहीं नमक नहीं है।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो।
एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
बस बहाने बनाते रहते हो। जिंदगी में कुछ तो काम करो।
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेगा…इसलिए पहले ही ले आई थी।
अब कोई बताए इसमें पति कहां गलत है।

टीटू- ठंड का महीना है
कृपा करके छत पर पक्षियों के लिए
थोड़ी सी Old Monk Rum रख दिया करें।
सिर्फ अपने बारे में ही न सोचें ठंड उनको भी लगती है।

टीटू- मम्मी आप कहती हैं कि परियां उड़ती हैं,
फिर पड़ोस की आंटी क्यों नहीं उड़ती?
मम्मी- वह कब से परी हो गई?
टीटू- पापा ही तो आंटी को परी कहते हैं…
मम्मी- तो फिर बेटा आज वो परी भी उड़ेगी और तेरे पापा भी।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News