Very Funny Jokes : पत्नी-सुनो, आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं, धोबी ने हमारे दो तौलिए… आगे का जवाब सुन हंसी से लोटपोट हो जाएंगे

By
On:
Very Funny Jokes : पत्नी-सुनो, आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं, धोबी ने हमारे दो तौलिए... आगे का जवाब सुन हंसी से लोटपोट हो जाएंगे
Very Funny Jokes : पत्नी-सुनो, आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं, धोबी ने हमारे दो तौलिए… आगे का जवाब सुन हंसी से लोटपोट हो जाएंगे

Very Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Very Funny Jokes)

Very Funny Jokes : पानी जहाज में सभी यात्री के साथ कंजूस भी डूब रहा था, लेकिन फिर भी वो....

पत्नी-सुनो, आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं।
धोबी ने हमारे दो तौलिया
चुरा लिए हैं।
पति- कौन से तौलिये?
पत्नी- अरे! वही जो हम मनाली के
होटल से उठाकर लाए थे।

टीटू- यार तू कल इतना दुखी क्यों था?
मंटू- मेरी पत्नी ने साड़ी के लिए ₹5000 लिए थे।
टीटू- लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है?
मंटू- मेरी पत्नी साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है।

पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा…!
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई?
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है…!

दादा और पोता आपस में बात करते हुए…
दादा- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है,
देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है,
पोता- दादाजी इसे लकवा नहीं हुआ, सेल्फी ले रही है।

√ मजेदार चुटकुले/फनी जोक्‍स (Very Funny Jokes) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे http://betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें  http://betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment