Farming Business Idea: अमीर बनाने वाली फसल! एक बार लगाएं फिर हर साल एक हेक्टेयर से होगी 20 लाख रुपए की कमाई

Farming Business Idea: अमीर बनाने वाली फसल! एक बार लगाएं फिर हर साल एक हेक्टेयर से होगी 20 लाख रुपए की कमाईFarming Business Idea: आज के समय में किसान के लिए खेती करना सिर्फ पेट पालने का जरिया नहीं है, बल्कि खेती अब बिजनस का रूप लेती जा रही है। अब किसान सिर्फ परंपरागत खेती ही नहीं करते, बल्कि तमाम ऐसी खेती भी करते हैं, जिनमें लाखों की कमाई होती है। जो किसान पहले सिर्फ धान, गेहूं, गन्ना, सब्जी, फल आदि उगाते थे, अब वह कई तरह के मेडिसिनल प्लांट, एलोवेरा जैसी चीजें भी उगा रहे हैं, जिनसे मोटी कमाई हो। अगर आप भी खेती से जुड़ा कोई बिजनस आइडिया (Agriculture Business Ideas) तलाश रहे हैं तो आपको बता दे कि जामुन की खेती कर लाखों की कमाई कर सकते है।

जामुन के पेड़ पर 4 से 5 वर्ष के बाद फल आने लगता है। पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद एक पौधे से 80 से 90 किलो तक जामुन प्राप्त हो जाती है,जबकि एक हेक्टेयर में इसके लगभग 250 से ज्यादा पेड़ लगाए जा सकते हैं। जिसका बाजार भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब होता है। इस हिसाब से एक बार में एक हेक्टेयर से लगभग 20 लाख तक की कमाई कर सकते हैं।

जामुन एक औषधीय फल है। इससे कई तरह की दवाइयां भी बनाई जाती हैं। खास बात यह है कि जामुन की खेती भी आम, लीची और अमरूद की तरह की की जाती है।

जामुन खाना हर किसी को पसंद है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट फल है। इसका सेवन करने से बॉडी की इम्युनिटी बढ़ जाती है। इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कहा जाता है कि जामुन खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। यही वजह है कि जामुन की कीमत आम और अमरूद से भी अधिक होती है। यदि किसान भाई जामुन की खेती करते हैं, तो अमरूद के मुकाबले अधिक कमाई कर सके हैं। खास बात यह है कि कई राज्यों में राज्य सरकारें जामुन की खेती करने पर किसानों को सब्सिडी भी देती है।

जामुन के खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए

जामुन एक औषधीय फल है और इससे कई तरह की दवाइयां भी बनाई जाती हैं। खास बात यह है कि जामुन की खेती भी आम, लीची और अमरूद की तरह की की जाती है। इसके लिए सबसे पहले की खेती को जोता जाता है। इसके बाद पाटा चलाकर खेत को समतल कर लिया जाता है। अगर आप चाहें, जो इसके खेत में जैविक खाद के रूप में गोबर का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके बाद सामान दूरी पर जामुन के पौधे लगा सकते हैं। जामुन के खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।

एक हेक्टेयर में 250 से ज्यादा जामुन के पौधे लगा सकते हैं (Farming Business Idea)

जामुन के पौधे लगाने पर 4 से 5 साल में फल आने शुरू हो जाते हैं। लेकिन 8 साल बाद पौधा पूर्ण रूप से पेड़ का रूप धारण कर लेता है। इसके बाद जामुन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।यानी कि 8 साल बाद आप जामुन के पेड़ से 80 से 90 किलो तक फल तोड़ सकते हैं। अगर आप एक हेक्टेयर में जामुन की खेती करना चाहते हैं, तो 250 से ज्यादा पौधे लगा सकते हैं। इस तरह 8 साल बाद आप 250 जामुन के पेड़ से 20000 किलो तक फल प्राप्त कर सकते हैं। अभी मार्केट में जामुन 140 रुपये किलो बिक रहा है। इस तरह आप एक हेक्टेयर से जामुन की खेती कर 20 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News