Surya Aur Prithvi Ki Duri : आज सूरज के सबसे करीब थी पृथ्वी, इस समय बनी यह स्थिति

Surya Aur Prithvi Ki Duri : आज सूरज के सबसे करीब थी पृथ्वी, इस समय बनी यह स्थिति
Surya Aur Prithvi Ki Duri : आज सूरज के सबसे करीब थी पृथ्वी, इस समय बनी यह स्थिति

Surya Aur Prithvi Ki Duri : बुधवार (3 जनवरी) की सुबह जब कोहरे और ठिठुरन भरी थी तब आप सोच रहे होंगे कि सूर्य काश पास होता और कुछ गरमाहट देता। लेकिन, वास्तविकता में सूर्य सचमुच में पृथ्वी के सबसे पास था।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सूरज और पृथ्वी की बदलती दूरी का विज्ञान बताते हुये जानकारी दी कि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा अंडाकार पथ में करती है। इस कारण यह साल में एक दिन सूर्य के सबसे पास आती है और एक दिन सबसे दूर। (Surya Aur Prithvi Ki Duri)

इतने बजे थी सबसे कम दूरी (Surya Aur Prithvi Ki Duri)

सारिका ने बताया कि बुधवार 3 जनवरी को सुबह 6 बजकर 8 मिनिट पर पृथ्वी सूर्य के सबसे पास के बिंदु पर थी। यह दूरी घटकर 14 करोड़ 71 लाख 632 किमी रह गई थी। इसे पेरिहेलियन बिंदु (perihelion point) पर आना कहते हैं। (Surya Aur Prithvi Ki Duri)

तिरछी पड़ रही सूर्य की किरणें (Surya Aur Prithvi Ki Duri)

पास आने पर भी उत्तरी गोलार्द्ध के स्थानों पर सूर्य की तुलना में झुकाव होने के कारण सूर्य की किरणें इस समय तिरछी पड़ रही हैं। इसलिये ठंडक का अहसास हो रहा है। (Surya Aur Prithvi Ki Duri)

इस दिन होगा सूरज सबसे दूर (Surya Aur Prithvi Ki Duri)

सूर्य 5 जुलाई को पृथ्वी से सबसे दूर के बिंदु पर होगा। जिसे अपहेलियन बिंदु (aphelion point) पर आना कहते हैं। उस समय सूर्य की दूरी 15 करोड़ 20 लाख किमी से भी अधिक हो जायेगी। (Surya Aur Prithvi Ki Duri)

बदलता रहता है पेरिहेलियन (Surya Aur Prithvi Ki Duri)

सारिका ने बताया कि पेरिहेलियन कब होगा यह बदलता रहता है। हर 58 साल में इसमें एक दिन का अंतर आ जाता है। सन 6430 में यह 21 मार्च को सूरज के पास आया करेगी।  (Surya Aur Prithvi Ki Duri)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News