Dhan Kharidi Ka Bhugtan : समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसान कर रहे राशि का इंतजार, करोड़ों बाकी

Dhan Kharidi Ka Bhugtan : समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसान कर रहे राशि का इंतजार, करोड़ों बाकी
Dhan Kharidi Ka Bhugtan : समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसान कर रहे राशि का इंतजार, करोड़ों बाकी

Dhan Kharidi Ka Bhugtan : बैतूल। इन दिनों समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जा रही है। खरीदी तो चल रही है, लेकिन किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। इससे किसानों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। अभी कई किसानों का करोड़ों का भुगतान अटका हुआ है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही किसानों को भुगतान किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करने के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। अब तक 2481 किसानों ने उपज बेच दी है। उपज का भुगतान किसानों को देरी से किया जा रहा है। (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

धान की उपज बेचने पर 2481 किसानों को 32 करोड़ से अधिक का भुगतान करना है, लेकिन अभी तक महज 10.35 करोड़ का ही भुगतान हो पाया है। अभी भी लगभग 22 करोड़ का भुगतान होना शेष है। नियमों के मुताबिक किसानों को एक सप्ताह के भीतर उपज का भुगतान करना है, लेकिन एक पखवाड़े तक भी किसानों को राशि नहीं मिल रही है। (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

ऐसे में किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचने में किनारा कर सकते हैं। किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं होने से कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसान बैंक और समितियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर होते हैं। (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

15980 मीट्रिक टन धान की खरीदी (Dhan Kharidi Ka Bhugtan) 

एक दिसंबर से जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ हुई। जिले में 2481 किसानों से 15980 मीट्रिक टन धान की खरीदी गई है। अभी कई किसान उपज बेचने के लिए कतार में है। किसानों को जल्द ही उपज बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

इतने किसानों ने कराया है पंजीयन (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

इस बार जिलेभर में 7809 किसानों ने धान की उपज बेचने के लिए पंजीयन किया है। इसमें से 4529 किसानों ने उपज बेचने के लिए स्लाट बुक किया है। स्लॉट तो बुक कर दिए, लेकिन बुकिंग के बाद भी कई किसान उपज लेकर नहीं आ रहे हैं। (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

जिले को इतना मिला है लक्ष्य (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

इस बार जिले को धान खरीदी के लिए 52 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है। खरीदी की यही रफ्तार रही तो लक्ष्य पूरा होने की संभावना कम दिखाई दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि समय सीमा के भीतर ही किसान उपज लाकर बेचे ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े। (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

63.95 प्रतिशत हुआ परिवहन कार्य (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

जिला आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य में उपज खरीदी के बाद परिवहन का काम भी जारी है। अब तक जिले में खरीदी गई उपज का 63.95 प्रतिशत ही परिवहन हो पाया है। परिवहन की रफ्तार बहुत धीमी गति से चल रही है। (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

जानकारी के मुताबिक खरीदी गई उपज में से 10219.2 मीट्रिक टन परिवहन होना था, लेकिन अब तक महज 63 प्रतिशत ही परिवहन हो पाया है। परिवहन कार्य पूर्ण नहीं होने से खरीदी केंद्रों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह तोउपज रखने के लिए स्थान कम पड़ रहा है। (Dhan Kharidi Ka Bhugtan)

समर्थन मूल्य पर उपज बेचने वाले किसानों को सीधे शासन स्तर से किसानों के खाते में भुगतान किया जाता है। कई किसानों को भुगतान हो चुका है। बचे किसानों को भी जल्द भुगतान होने की संभावना है।

  • केके टेकाम, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी, बैतूल

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button