Cyber Fraud : लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ गए 11 हजार रुपये, योजना में मिली थी राशि

Cyber Fraud : लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ गए 11 हजार रुपये, योजना में मिली थी राशि
Cyber Fraud : लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ गए 11 हजार रुपये, योजना में मिली थी राशि

Cyber Fraud : बैतूल। आए दिन सायबर ठगी के मामले सामने आने के बावजूद लोगों में अपेक्षित जागरूकता नहीं आ पा रही है। एक प्रसूता ऐसी ही एक घटना का शिकार तब हो गई, जब शासन स्तर पर खाते में डाली गई 11 हजार रुपए की राशि सायबर ठगों ने उड़ा दी। महिला ने इसकी शिकायत सायबर थाने में दर्ज कराई है।

10 दिसम्बर को बेटी को दिया था जन्म  (Cyber Fraud)

महिला सुभद्रा इंगले के पति श्रवण ने बताया कि 19 दिसम्बर को उनकी पत्नी ने जिला अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया था। प्रसूति सहायता योजना के तहत आंगनबाड़ी के माध्यम से बकायदा आवेदन भी किया गया था। शुक्रवार को पत्नी और उनके दोनों के मोबाइल पर कॉल आया था। (Cyber Fraud)

काल उन्होंने नहीं बल्कि पत्नी ने रिसीव कर लिया। इसमें कहा गया कि किसी कारणवश योजना का पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। ठग ने फोन पे का नम्बर लेकर थोड़ी देर बाद ही एक लिंक भेज कर उसे क्लिक करवा दिया। (Cyber Fraud)

इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सारणी शाखा में उनकी पत्नी के खाते से 11 हजार रुपए  विड्रॉल हो गए। घटना का पता चलने के बाद शिकायत सायबर थाने में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Cyber Fraud)

प्रसूताओं को मिलती है सहायता (Cyber Fraud)

शासन द्वारा चलाईर् जा रही इस योजना के तहत महिलाओं को 16 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा ने बताया कि इस योजना के लिए संबल कार्ड धारक महिलाएं पात्र होती हैं। योजना के तहत किश्तों में राशि दी जाती है। (Cyber Fraud)

पहली किश्त में 4 हजार, दूसरी किश्त जननी सुरक्षा मद मे 1400 रुपए तथा आखरी किश्त 10हजार 600 रुपये की प्रदान की जाती है। महिला ठगी का शिकार हुई यह दु:खद है। लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचने की आवश्यकता है। (Cyber Fraud)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles