Cobra Video Today : घर में था खतरनाक कोबरा सांप, शुक्र है नजर पड़ गई

Cobra Video Today : बारिश का मौसम हो या फिर अन्य कोई मौसम, सांप हमारे घर में कभी भी आ सकते हैं। इसलिए इन्हें घर में घुसने से बचाने के लिए जहां पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। हालांकि सभी घरों में इतनी व्यवस्थाएं कर पाना संभव नहीं है। इसलिए थोड़ी सावधानी बरतना जरुरी है।

Cobra Video Today : घर में था खतरनाक कोबरा सांप, शुक्र है नजर पड़ गई

Cobra Video Today : बारिश का मौसम हो या फिर अन्य कोई मौसम, सांप हमारे घर में कभी भी आ सकते हैं। इसलिए इन्हें घर में घुसने से बचाने के लिए जहां पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। हालांकि सभी घरों में इतनी व्यवस्थाएं कर पाना संभव नहीं है। इसलिए थोड़ी सावधानी बरतना जरुरी है।

यदि सांप घर में घुस आते हैं तो वे घर का कोई कोना या फिर ऐसा स्थान तलाशते हैं जहां पर किसी की ज्यादा आवाजाही न हो या फिर किसी की नजर उन पर न पड़े। वास्तविकता यह है कि वे खुद इंसानों से डरते हैं। वे तो केवल उन्हें यह गलतफहमी होने पर कि उन पर हमला किया जा रहा है, तब अपने बचाव के लिए हमला करते हैं।

बैतूल जिले में खासकर कोबरा सांप अब बहुतायत में नजर आने लगे हैं। इन्हें ग्रामीण क्षेत्र में नाग या काला नाग भी कहा जाता है। यह बेहद खतरनाक होते हैं। इनके डंसने पर यदि तुरंत मेडिकल इलाज न मिले तो 45 मिनट के भीतर जान जा सकती है। यदि घबराहट है तो इससे पहले भी प्राण पखेरू उड़ सकते हैं। यही कारण है कि अब सावधानी बरतना ज्यादा जरुरी है।

बीती रात समीपी ग्राम भड़ूस में भी एक मकान में एक खतरनाक कोबरा सांप घुस गया था। सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि कल रात 11.30 बजे ग्राम के गोकुल खड़िया के मकान में कोबरा सांप घुस गया था। उसे देखते ही उनके मोबाइल (नंबर 8463820941) पर सूचना दी गई।

घर में सांप होने की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और इस खतरनाक कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों को जानकारी दी कि सांप डंसने की घटना होती है तो झाड़फूंक के चक्कर में न रहे बल्कि तुरंत मेडिकल इलाज कराएं। वहीं घर में भी पर्याप्त सावधानी बरतें।

यहां देखें कोबरा सांप के रेस्क्यू का वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button