CM Mohan Yadav : बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन एवं जनसभा में पधारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को स्थानीय लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अबकी बार 400 पार के नारे लगाने लगे हैं।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हुआ है। अब जनता खुद 400 पार का नारा लगा रही है। यह भावनाएं बताती है कि तीसरी बार भी मोदी सरकार बन रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग 70 सालों से राममंदिर के निर्माण में अड़ंगे लगाते रहे। अब राम मंदिर का यश भाजपा को मिला है।

सब तरफ उत्साह का है माहौल (CM Mohan Yadav)
सब तरफ उत्साह का माहौल है। हमारा देश सबसे बडे लोकतंत्र का प्रतीक है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हम सब इसके सिपाही हैं। सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व का सबसे मजबूत व्यक्ति को करना चाहिए।
कोई है बेल पर तो कोई जेल में (CM Mohan Yadav)
विपक्षियों की हालत पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कोई बेल पर है तो कोई जेल में हैं। उन्हें इस दुरावस्था में आत्म मूल्यांनकन की जरूरत है। मोदी जी ने कहा है जो भ्रष्ट्राचार करेगा वह नहीं बचेगा। अंत समय में कांग्रेस के लोग मरा-मरा बोल रहे हैं। उनके मुंह से राम-राम निकल रहा है।
- यह भी पढ़ें : Hathi Ka Video : यह हाथी तो बड़ा अक्लमंद है जी… गोदाम पहुंचा, गेट तोड़ा और चावल की बोरी लेकर चलता बना

कार्यक्रम में ये रहे मंचासीन (CM Mohan Yadav)
कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, मप्र लोकसभा चुनाव प्रदेश संयोजक हेमंत खंडेलवाल, संभाग संगठन प्रभारी पंकज जोशी, भाजपा प्रत्याशी बैतूल, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष बैतूल आदित्य बबला शुक्ला, जिलाध्यक्ष हरदा राजेश वर्मा, लोकसभा प्रभारी भरतसिंह राजपूत, लोकसभा संयोजक अलकेश आर्य, लोकसभा विस्तारक सोहन सिंह, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, सुभाष आहूजा सहित जिले के विधायक व पदाधिकारी मंचासीन रहे।
- यह भी पढ़ें : Kauva Master ka Video : गजब का टैलेंट हैं भाई, एक आवाज से चले आए सैकड़ो कौवे, वीडियो देख नहीं होगा यकीन
विधायक निवास पहुंचे सीएम डॉ. यादव (CM Mohan Yadav)

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाने बैतूल आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निवास पर पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने मुख्यमंत्री का आत्मीयता से स्वागत किया।
- यह भी पढ़ें : Agni-Prime Missile: नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण, बढ़ेगी ताकत, थर थर कांपे दुश्मन देश
इन्होंने किया मुख्यमंत्री का स्वागत (CM Mohan Yadav)

इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी, विधायकों हेमंत खण्डेलवाल, महेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. योगेश पंडाग्रे, चन्द्रशेखर देशमुख, श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके और प्रदीप खण्डेलवाल ,मुकेश खण्डेलवाल सहित परिजनों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों और परिजनों के साथ स्वल्पाहार किया।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇