Chhat Puja 2022, Bihar Cylinder Blast : छठ पूजा के दौरान एक बड़े हादसे की बुरी खबर आई है। छठ पूजा को लेकर प्रसाद बनाते समय अचानक बड़ा धमाका होने से 30 से ज्यादा लोग झुलस गए।
घटना बिहार के औरंगाबाद में की है। यहां पर छठ को लेकर प्रसाद तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान शॉर्ट शर्किट की वजह से घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक सिलेंडर फटने से 30 से ज्यादा लोग झुलसे गए। वहीं कई लोगों की हालत हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में शनिवार की सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास मोहल्ले के ही अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पर्व हो रहा था। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान आग ने घर के सिलेंडर अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गैस रिसने लगी और आग तेजी से आग भड़क गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई। कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटें तेज हो गई।
मोहल्ले वालों के द्वारा नगर थाने की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं दमकल की टीम आग बुझाने में लग गई। लेकिन आग का लपटे धीरे-धीरे बढ़ती गई और अचानक घर मे ब्लास्ट हो गया। जिसमे करीब 30 से अधिक लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। देखते ही देखते सदर अस्पताल के लोगो की भीड़ जमा हो गयी।

घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट के कारण 30 से अधिक लोग घायल हुए है, जिनमें महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो० मोज्ज्म एवं शाहगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा, राजीव कुमार, मो० शाब्दिर, मो० असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो० छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमे से करीब 25 लोग के आसपास हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगों को निजी नर्सिंग होम में भी भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि गैस रिसने के बाद मौके पर लोग भगदड़ मच गई। नगर थाना की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना घटना की दी। लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थी और वहां पर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण 30 से अधिक लोग के आसपास झुलस कर घायल हो गए।