Chankya Niti : करोड़ों की दौलत हो, फिर भी इनके पास नहीं टिकता पैसा

Chankya Niti : आचार्य चाणक्य एक महान लेखक, शिक्षक, रणनीतिकार, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और राजनीतिज्ञ थे। हर क्षेत्र में उनका गहन चिंतन और मनन रहा है। उन्होंने केवल युद्ध जीतने की सफल रणनीतियां ही नहीं बनाई बल्कि सफल जीवन के सूत्र भी बताए हैं। उनकी की चाणक्य नीति आज भी प्रासंगिक है।

Chankya Niti : करोड़ों की दौलत हो, फिर भी इनके पास नहीं टिकता पैसा

Chankya Niti : आचार्य चाणक्य एक महान लेखक, शिक्षक, रणनीतिकार, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और राजनीतिज्ञ थे। हर क्षेत्र में उनका गहन चिंतन और मनन रहा है। उन्होंने केवल युद्ध जीतने की सफल रणनीतियां ही नहीं बनाई बल्कि सफल जीवन के सूत्र भी बताए हैं। उनकी की चाणक्य नीति आज भी प्रासंगिक है।

चूंकि वे एक प्रख्यात अर्थशास्त्री थे तो रुपये-पैसे को लेकर भी उन्होंने काफी कुछ लिखा है वहीं भारतीय दर्शन के भी विद्वान थे। इन्हीं सब कारणों से जीवन को सफल बनाने के लिए वे इतने सुझाव दे गए हैं कि अधिकांश लोग जीवन में सफलता के लिए उनकी नीतियों का ही अनुसरण करने पर जोर देते हैं।

रुपया कैसे कमाए, यह बताने के अलावा उन्होंने इसका खर्च कहां और कैसे करना चाहिए तथा किन लोगों के पास रुपया आसानी से आता है और किन लोगों के पास से तेज रफ्तार से चला जाता है, इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी है। आज हम ऐसे ही लोगों के बारे में जानेंगे, जिनके पास रुपये आता तो है पर ठहरता नहीं।

कितना भी कमाए, हाथ रहता खाली

आचार्य चाणक्य ने ऐसे 4 श्रेणियों के लोगों की जानकारी दी है जिनके पास भले ही कितना भी पैसा हो, मगर वह उनके पास टिक नहीं सकता। उनके पास जितनी तेज रफ्तार से पैसा आता है, उतनी ही तेज रफ्तार से वापस भी चला जाता है। यह लोग कितना भी कमा लें, उनका हाथ खाली ही रहता है।

1. दिखावा करने वाले

आचार्य चाणक्य इस श्रेणी में सबसे पहले उन लोगों को रखते हैं जो दिखावा करने के आदी होते हैं। उनके अनुसार जो लोग पैसे को केवल दूसरों को दिखाने में बगैर सोचे-समझे खर्च करते हैं, उनके पास लक्ष्मी कभी टिक नहीं सकती। इनके पास यदि पैसा आता भी है तो वह पास में नहीं रहता।

2. नशे में डूबे रहने वाले

आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो लोग नशे में डूबे रहते हैं, उनके पास भी कभी पैसा नहीं टिक सकता है। यदि इनके पास पैसा आता भी है तो वे कुछ और के बारे में नहीं सोच सकते। उनका पूरा ध्यान नशा करने पर होता है और आने वाला पैसा भी वे इसी पर उड़ा देते हैं।

3. दान-दक्षिणा में कंजूस

आचार्य चाणक्य के अनुसार लक्ष्मी भी उन्हीं के पास आती है जिनकी नीयत अच्छी होती है। यही कारण है कि जो लोग अच्छे कार्यों में सहयोग करने में उदारता नहीं दिखाते, कंजूसी बरतते हो, दान-दक्षिणा नहीं करते हो, उनके पास भी पैसा नहीं टिकता। यदि इनके पास कहीं से पैसा आ भी जाए तो वह वैसे ही तेजी से चला भी जाता है।

4. गंदगी पसंद और आलसी

एक और तरह के लोग हैं जिनके पास पैसा कभी टिक ही नहीं सकता। वह है जिन्हें गंदगी पसंद हो और आलसी हो। आचार्य चाणक्य के अनुसार मां लक्ष्मी का इन दोनों ही चीजों से बैर है। यही कारण है कि यदि गलती से ऐसे लोगों के पास पैसा आ भी जाए तो वह जल्द ही इनके पास से चला भी जाता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *