Banjhpan Ke Karan Aur Nidan : नई दिल्ली। आधुनिक युग में भागदौड़ वाली जिंदगी ने लोगों की परेशानी हर कदम पर बढ़ा दी है। ऐसे में महिलाओं का अपने करियर को लेकर तनाव, ब्यूटी स्टैंडर्स के हिसाब से खुद को ढालने की होड़ में खानपान का बिलकुल भी ध्यान न देना और शारीरिक व्यायाम पर अधिक ध्यान न देना बांझपन या इनफर्टिलिटी जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।
इनफर्टिलिटी के कई कारण हो सकते हैं परन्तु यदि सही समय पर उसके लक्षणों पर गौर करके पहचान लिया जाये तो डॉक्टर की मदद से उसे ठीक भी किया जा सकता है। दिल्ली स्थित आशा आयुर्वेदा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि ऐसे 5 प्रमुख लक्षण हैं जिनसे आप बीमारी का पता लगा सकते हैं। यहाँ एक एक करके उन्हें विस्तार से जानेंगे-
अनियमित पीरियड्स (Banjhpan Ke Karan Aur Nidan)
पौष्टिक आहार की कमी, तनाव, हार्मोनल असंतुलन अनियमित पीरियड्स का कारण हो सकता है। सामान्यत: महिलओं का मासिक चक्र 28-35 दिनों का होता है, लेकिन जब यही चक्र बिगड़ता है तो यह चिंता का विषय बन सकता है।
इसलिए अपने पीरियड्स की डेट का ध्यान रखें और उसमे बार बार फेर बदल होने पर या पीरियड्स मिस होने पर एक बार डॉक्टर से संपर्क करें क्यूंकि यह समस्या भविष्य में इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है।
एंडोमेट्रियोसिस (Banjhpan Ke Karan Aur Nidan)
एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी समस्या है जिसमें यूटेरस के अंदर पाया जाने वाला एक ऊतक (टिश्यू) बढ़कर गर्भाशय के बाहर फैलने लगता है। यह बढ़ता हुआ ऊतक महिला के यूटेरस, फॉलोपियन ट्यूब तथा यूटेरस के बाहरी हिस्सों में भी फैल सकता है।
ऐसे में किसी भी महिला को पीरियड्स के समय सामान्य से अधिक दर्द, अनियमित पीरियड्स, पेल्विक क्षेत्र में दर्द आदि हो सकता है। परन्तु अच्छी बात है की आयुर्वेदिक इलाज के द्वारा आप इस बीमारी से निजात पा सकते हैं और पीरियड्स के असहनीय दर्द से राहत पा सकते हैं।
- यह भी पढ़ें: Hathi Ka Video : यह हाथी तो बड़ा अक्लमंद है जी… गोदाम पहुंचा, गेट तोड़ा और चावल की बोरी लेकर चलता बना
सेक्स के दौरान असहनीय दर्द (Banjhpan Ke Karan Aur Nidan)
कुछ महिलाओं को सेक्स के समय सामान्य से अधिक दर्द होता है और यह बात वो नजरअंदाज करती जाती है किन्तु ध्यान देने की बात यह है कि यह सामान्य सी दिखने वाली बात महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण हो सकता है।
- यह भी पढ़ें: Jokes In Hindi : टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो सफल जरूर होती है, छात्र….
हार्मोनल असंतुलन (Banjhpan Ke Karan Aur Nidan)
हार्मोन्स की मात्रा जब शरीर में बढ़ती या घटती है तो कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगते हैं, जैसे- कील मुहांसों का निकलना, बालों का झड़ना, मोटापा, वजन बढ़ना, शरीर पर अनवांटेड हेयर ग्रोथ होना, महिलों की सेक्स ड्राइव काम होना आदि। ऐसे किसी भी लक्षण के दिखने पर एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ से अवश्य सलाह लें और उनको अपनी समस्या के बारे में बेझिझक होकर बताएं।
मोटापा (Banjhpan Ke Karan Aur Nidan)
आजकल मोटापे की समस्या कई कारणों से बढ़ रही है। प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड फूड, पौष्टिक आहार की कमी, कम होती फिजिकल गतिविधि और ये सभी कारण मिलकर मोटापा की बीमारी को जन्म देते है जिससे भविष्य में महिलाओं को कन्सीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
- यह भी पढ़ें: Betul Court Decision : घर में घुसकर किया किशोरी से बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल कठोर कारावास की सजा
यह लक्षण दिखें तो क्या करें (Banjhpan Ke Karan Aur Nidan)
डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि इनमे से किसी भी लक्षण के दिखने पर आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए क्यूंकि आजकल हिस्टेरोसाल्पिंगोग्राफी, एंडोमेट्रियल बायोप्सी, लैप्रोस्कोपी, हार्मोन चेकअप जैसे बहुत सारे ऐसे टेस्ट्स हैं जिसके माध्यम से आप अपनी इनफर्टिलिटी का पता लगा सकते हैं। एक बार बीमारी का पता लग जाने के बाद आयुर्वेदिक इलाज के द्वारा इसको बिना किसी सर्जरी के ठीक करवा सकते हैं।
- यह भी पढ़ें: Cancer Ka Sasta Ilaj : कैंसर के लिए भारत की पहली जीन थेरेपी का शुभारंभ, यह दुनिया की सबसे सस्ती थेरेपी
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇