BR Shetty Property: इस अरबपति भारतीय ने 74 रुपए में बेच दी 12400 करोड़ की कंपनी, जानें क्या हैं मामला

BR Shetty Property: This Indian billionaire sold his company worth Rs 12400 crore for Rs 74, know what is the matter

BR Shetty Property: ऐसे कई भारतीय व्यवसायी हैं जिन्होंने एक समय में अरबों डॉलर के साम्राज्य का नेतृत्व किया। लेकिन, बाद में वे तेजी से नीचे आ गए। ऐसे ही एक कारोबारी हैं बावगुथु रघुराम शेट्टी। उन्‍हें आमतौर पर बीआर शेट्टी के नाम से जाना जाता है। कभी बीआर शेट्टी अरबपति हुआ करते थे। उनके पास 18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। वह बुर्ज खलीफा में मंजिलों, शानदार कारों और निजी जेट के मालिक थे। हालांकि, शेट्टी के जीवन में एक नाटकीय मोड़ आया। उन्हें अपनी 12,400 करोड़ रुपये की कंपनी को सिर्फ 74 रुपये में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

BR Shetty Property: इस अरबपति भारतीय ने 74 रुपए में बेच दी 12400 करोड़ की कंपनी, जानें क्या हैं मामला
BR Shetty Property: इस अरबपति भारतीय ने 74 रुपए में बेच दी 12400 करोड़ की कंपनी, जानें क्या हैं मामला

तेजी से बुलंदियों पर पहुंचे (BR Shetty Property)

साल 1973 की बात है। बीआर शेट्टी ने बेहतर संभावनाओं की तलाश में करीब 700 रुपये के साथ कर्नाटक से अबूधाबी में जाने का फैसला किया। इसके पहले उन्होंने थोड़े समय के लिए दवाएं भी बेचीं। साल 1975 में शेट्टी ने न्यू मेडिकल सेंटर (NMC) के नाम से एक मामूली दवा क्लिनिक की नींव रखी। शुरुआत में सेंटर में एकमात्र डॉक्‍टर उनकी पत्नी थीं। जैसे-जैसे समय बीतता गया, NMC संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे प्रमुख निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक बन गया। इस उपलब्धि के जरिये शेट्टी यूएई के निजी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक लीडर के तौर पर उभरे।

BR Shetty Property: इस अरबपति भारतीय ने 74 रुपए में बेच दी 12400 करोड़ की कंपनी, जानें क्या हैं मामला
BR Shetty Property: इस अरबपति भारतीय ने 74 रुपए में बेच दी 12400 करोड़ की कंपनी, जानें क्या हैं मामला

एकदम से बदल गया समय (BR Shetty Property)

हालांकि, साल 2019 में शेट्टी के लिए पूरा परिदृश्य अलग हो गया। तब मड्डी वॉटर्स नाम की ब्रितानी इंवेस्‍टमेंट रिसर्च फर्म ने आरोप लगाया कि शेट्टी ने कर्ज के स्तर को कम दिखाने के लिए नकदी प्रवाह के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। इन आरोपों के बाद कंपनी के शेयर मूल्य में गिरावट आई। इसके कारण ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि उस दौरान बीआर शेट्टी को अपनी 12,478 करोड़ रुपये की कंपनी को महज 74 रुपये में इजरायल-यूएई कंसोर्टियम को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

साल 2020 के अप्रैल महीने में अबू धाबी कमर्शियल बैंक ने एनएमसी हेल्थ के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद यूएई के सेंट्रल बैंक ने उनके खातों को निलंबित करने और उनके उद्यमों को ब्लैकलिस्ट में शामिल करने के निर्देश जारी किए।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *