
Billi Aur Bandar Ka Video, Monkey Cat Viral Video: इंटरनेट पर एक बार फिर नटखट बंदर का वीडियो वायरल हुआ है। इस बार बंदर मस्ती करता नहीं बल्कि प्यार लुटाता नजर आ रहा है। दरअसल बंदर और बिल्ली का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक बंदर बिल्ली पर प्यार लुटा रहा हैं। उसका दुलार देख सोशल मीडिया यूजर भी बंदर के दीवाने हो गए। ये नजारा देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि ऐसा कम देखने को मिलता है।
बंदर ने बिल्ली को दिखाया प्यार (Billi Aur Bandar Ka Video)…
Love and kindness.. 😊 pic.twitter.com/Zut8febyTS
— Buitengebieden (@buitengebieden) October 11, 2023
एक्स (X) पर वायरल क्लिप को (@buitengebieden) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- प्यार और उदारता। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि बंदर सबसे पहले बिल्ली के माथे को चूमता है। फिर उसकी मूंछे को सहलाता है। इसके बाद उसे चाटने लगता है। कुछ ही देर में बिल्ली भी बड़े प्यार से उसके पास जाकर चिपक जाती है। बंदर, बड़े प्यार से उसे गोद में लेकर बैठ जाता है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का वीडियो देखने को मिला हो। इससे पहले भी बिल्ली को बंदर के बच्चे के साथ या कुत्ते-बिल्ली के बीच दोस्ती के कई वीडियो वायरल हुए हैं।
- Also Read : Neha Bhasin Hairstyle : ट्रेंडसेटर नेहा भसीन अपनी पिंक हेयरस्टाइल से फिर एक बार छा गई हैं!
(Disclamer : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।)
वायरल अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇